संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।महुआ थाने के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरक्षक पुष्पराज शर्मा के नेतृत्व मे महुआ थाने की पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान छतवारा मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर एक पिक अप वैन से भारी मात्रा मे विदेशी शराब की एक खेप बरामद की है।
वही पुलिस आने की भनक लगते ही पिक अप वैन का चालक एवं धंधेबाज निकल भागने मे सफल रहे।वहीं महुआ थाने की पुलिस ने पिक अप वैन सहित उसपर लदे विदेशी शराब को जप्त कर महुआ थाने ले आयी है।जहाँ बरामद की गयी शराब की गिनती की जा रही है।