संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
सारण/सोनपुर ।
सोनपुर । नयागांव थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में लगभग सात आठ महिला समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। भूमि पर कब्जे को लेकर सोनपुर प्रखंड के नयागांव में दलितों के साथ मारपीट की गई । लाठी डंडे और रड से पिटाई के बाद इस घटना में घायल सभी महिलाओं तथा पुरुषों को इलाज के लिए सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार राम ने बताया कि हम लोगों का नयागांव अंबेडकर चौक के समीप पुश्तैनी जमीन है उस खेती कर रहे थे। डॉ चंदन लाल मेहता ने इस जमीन को किसी से जमीन खरीद कर इस पर दखल कब्जा करना चाह रहे हैं । विरोध करने पर इसी दौरान बोलेरो पर लगभग दो दर्जन से अधिक लोग पहुंचे और बेतहाशा मारपीट करना शुरू कर दिया और झोपड़ी नुमा घर में आग लगा दिया जिससे घर में रखे अनाज जल गया है ।
अस्पताल में ईलाज कराने आयी महिला ने बतायी कि
इस जमीन पर जबरन कब्जा के लिए वहां के एक डॉक्टर और उनके समर्थकों ने शुक्रवार को अचानक आए और बिना कुछ सोचे समझे मारपीट शुरू कर दिया ।इस घटना से वहां चिक पुकार और भगदड़ मच गई। जो लोग सामने पड़ा उसको उनके गुरगे पिटाई करते चले गए। महिलाओं का आरोप था कि इसमें डॉक्टर चंदन मेहता सहित लगभग 15 से 20 लोग शामिल थे। इस घटना के सबंध में डॉक्टर चंदन लाल मेहता ने कहा कि यह जमीन को हमने खरीद की है और इस पर घर बनाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच जबरन भूमि पर घर बनाने से मना कर रहे थे और दर्जनों लोगों ने हम लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करते हुए गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
इस संबंध में नयागांव थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के लेकर यह मारपीट हुई है ।यह भूमि विवाद वर्षों से चल रहा है । पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की । जमीन पर दोनों पक्ष को पहुंचने पर पाबंदी लगा दी गयी है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है । जैसे ही आवेदन प्राप्त होती है वैसे ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।