Breaking Newsबिहार: बेतिया

Bihar News बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने के लिए 10 करोड़ की राशि से हो रहा है कटाव निरोधक कार्य

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने के लिए लगभग 10 करोड़ की राशि से कटाव निरोधक कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है ताकि बगहा वासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

पारस नगर में कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तथा कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, अनिल राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि 1405 मीटर में कटाव निरोधक कार्य कराया जा रहा है। कटाव निरोधक कार्य में विभागीय दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एनसी बेस बनाकर पीपी रोप गैबियन से कार्य कराया जा रहा है। अबतक लगभग 27 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कटाव निरोधक कार्य गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। किसी भी सूरत में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी।Bihar News बगहा शहर को संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाने के लिए 10 करोड़ की राशि से हो रहा है कटाव निरोधक कार्य

निरीक्षण के क्रम में यह मामला प्रकाश में आया कि नगर परिषद द्वारा जलनिकासी हेतु प्रॉपर व्यवस्था नहीं की गई है। इससे कटाव निरोधक कार्य प्रभावित हो सकता है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि शहर की जलनिकासी हेतु प्रॉपर व्यवस्था की जाय। नदी तक शहर का पानी लाने के लिए कटाव निरोधक स्थल पर ह्यूम पाइप लगाया जाय। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद,बगहा को निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित कर समुचित जल निकासी की व्यवस्था करें ताकि कटाव निरोधक कार्य प्रभावित नहीं हो सके।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स