Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news गंडक और मशान नदी के जलस्तर में हो रही है लगातार वृद्धि से तटीय इलाकों पर मंडराने लगा खतरा
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar news गंडक और मशान नदी के जलस्तर में हो रही है लगातार वृद्धि से तटीय इलाकों पर मंडराने लगा खतरा

जनवाद टाइम्स 8 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210708-WA0067

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गंडक व पहाड़ी नदी मशान ने इलाके में तांडव मचाना शुरू कर दिया है । रामनगर,बगहा, धनहा सहित दर्जनों इलाके नदी के उफान से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इमरती कटहरवा गांव में मशान नदी ने एक किमी तक बांया गाइड बांध तोड़ दिया है जिससे भवलेहर गांव में बाढ़ आ गई है। भावल में भी पुलिया और बांध के टूटने की खबर आ रही है ।

 

IMG 20210708 WA0067
इस बांध के टूटने से रामनगर से होकर गुजरने वाली दोन नहर भी अब तबाही मचाने लगी है। बतातें चले कि भावल पंचायत के पास पूल और बांध दोनों टूट गए हैं, जिससे रामनगर के रामरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ते जा रहा है। लिहाजा रामनगर शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के इस सैलाब से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद तो हुए ही हैं कई जगहों पर रास्ता भी टूट गया है।

IMG 20210708 WA0068

सोमेश्वर पहाड़ी से निकलने वाली मशान नदी का जलस्तर भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा है। सपही पंचायत का भवलेहर गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया है,वही कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि इमरती कटहरवा गांव में वर्षों से अधूरे बने बांध के टूटने से यह परिस्थिति बनी है । वहीं गंडक नदी के जलस्रोत क्षेत्रो में हो रही लगातार बारिश से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ।

IMG 20210708 WA0069

जिससे निचले इलाके में खतरा मंडराने लगा है । समाचार लिखे जाने तक गंडक बराज के फाटक खोल दिये गए है । फील वक़्त गंडक बराज से 2 लाख 86 हज़ार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है । जलसंसाधन विभाग के आलाधिकारी गंडक बराज के कंट्रोलरूम में कैम्प कर रहे हैं । सभी कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रख गया है ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: 300लोगो को कोविड19का टीका लगाया गया
Next: Ambedkar Nagar News: विकास खण्ड जहाँगीरगंज में ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए नामांकन

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d