Breaking Newsबिहार

Bihar news श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला – अररिया के बैनर के तले डॉ अभिषेक सिंह

मंटू राय संवाददाता अररिया

अररिया (युवा जिला अध्यक्ष) की अध्यक्षता मे रविवार को निरपुर ग्राम मे बैठक की गई | जिसमे जोगबनी के नगर इकाई की घोषणा की गई एवं हिमांशु सिंह को जोगबनी के नगर युवा अध्यक्ष से सम्मानित किया गया | साथ ही डॉक्टर अभिषेक सिंह के द्वारा संगठन के मूल उदेशयों, विचार एवं सिद्धांतों से लोगो को अवगत कराया | साथ ही संगठन को नगर एवं पंचायत मे विस्तार कर मजबूत बनाने की बात भी कही |

साथ ही करणी सेना द्वारा नीरपुर ग्राम मे सड़क की समस्या को भी देखा गया जो बहुत ही दैनिय स्थिति मे थी एवं माननीय विधायक विद्यासागर केसरी को बुलाकर इन समस्या से अवगत कराया गया | वही स्थानिय विधायक ने करणी सेना के युवा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ को अस्वस्थ कर भरोसा दिलाया कि नवंबर माह तक सड़क का निर्माण कार्य हो जाएगा | सभा का सफल मंच संचालन अभिषेक सिंह (अधिवक्ता) ने की | वही बैठक मे जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, पुरोषोतम सिंह, पंकज सिंह ,जिला प्रवक्ता नित्यम सिंह सिकरवार, मीडिया प्रभारी आभास सिंह , अर्णव सिंह गोलु, हरेन्द्र सिंह, जिला संरक्षक लाल जी सिंह तौमर, जिला महामंत्री ठाकुर कौशिक सिंह भदौरिया, अभिषेक परिहरि, एवं मंत्री मयंक शेखर आदि पदाधिकारी एवम क्षत्रिय सदाशय तथा ग्रामीण उपस्थित थे |

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स