Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • बिहार न्यूज़: जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार का निर्देश – विधानसभा चुनाव को प्राथमिकता दें, मतदान केंद्र तक जाने वाली सड़कें हों दुरुस्त
  • Bihar News
  • Breaking News

बिहार न्यूज़: जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार का निर्देश – विधानसभा चुनाव को प्राथमिकता दें, मतदान केंद्र तक जाने वाली सड़कें हों दुरुस्त

जनवाद टाइम्स 25 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
बेतिया में सोमवारीय बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, निर्वाचन, स्वास्थ्य, परिवहन और मनरेगा योजनाओं की हुई समीक्षा

बेतिया/पश्चिमी चंपारण। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बेतिया जिले में तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में कई विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

बेतिया में सोमवारीय बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, निर्वाचन, स्वास्थ्य, परिवहन और मनरेगा योजनाओं की हुई समीक्षा

डीएम ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को आदेश दिया कि मतदान केंद्रों तक जाने वाले सभी मार्ग तुरंत दुरुस्त किए जाएं। क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द ठीक कराने और निर्माणाधीन सड़कों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं और मतदान कर्मियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

परिवहन विभाग की समीक्षा में डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को आदेश दिया कि एमवीआई और अधीनस्थ कर्मियों की सतत निगरानी हो। स्वास्थ्य विभाग के संदर्भ में उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम और अन्य स्वास्थ्य योजनाएं समय पर पूरी की जाएं। अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति का रोस्टर सार्वजनिक करने और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा।

विभागीय जांच मामलों में उपस्थापन पदाधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग कर कार्य निष्पादन में तेजी लाएं।

मनरेगा योजना की समीक्षा में डीएम ने समय पर कार्य पूर्ण कराने और प्लांटेशन कार्य का गंभीरता से निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में खनन, जीविका, राजस्व, आपूर्ति, भविष्य निधि, आरटीपीएस, विधि, सांख्यिकी, कल्याण, सहकारिता, अल्पसंख्यक, निबंधन, शिक्षा, कृषि और गन्ना उद्योग समेत कई विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, कुमार रविंद्र, अनिल कुमार सिन्हा और अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: ब्रह्माकुमारीज ने दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति पर रक्तदान शिविर आयोजित
Next: बिहार न्यूज़: जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार का निर्देश – विधानसभा चुनाव को प्राथमिकता दें, मतदान केंद्र तक जाने वाली सड़कें हों दुरुस्त

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d