Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-अपना पंचायत अपना प्रशासन 2.0 अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय रुस्तमपुर में लगाए गए कैंप का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-अपना पंचायत अपना प्रशासन 2.0 अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय रुस्तमपुर में लगाए गए कैंप का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 19 January 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News-अपना पंचायत अपना प्रशासन 2.0 अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय रुस्तमपुर में लगाए गए कैंप का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा राघोपुर पहुंचकर सर्किट हाउस निर्माण को लेकर चयनित भूमि,अपना पंचायत अपना प्रशासन शिविर एवं कच्ची दरगाह से विदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन पथ का हेमन्तपुर में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड 13 जेटली के निकट एवं रुस्तमपुर पंचायत के भरत चौक के निकट सर्किट हाउस को लेकर भूमि का निरीक्षण किया गया एवम वरीय पदाधिकारियों से विमर्श किया गया।

Bihar News-अपना पंचायत अपना प्रशासन 2.0 अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय रुस्तमपुर में लगाए गए कैंप का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया
रुस्तमपुर वार्ड 13 में स्थानीय लोगों ने नल जल योजना से वंचित होने की शिकायत जिलाधिकारी से की जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को 15 दिनों के अंदर प्रखंड के सभी वार्डों में सर्वे कराने का निर्देश दिया.
जिलाधिकारी के द्वारा अपना पंचायत अपना प्रशासन 2.0 अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय रुस्तमपुर में लगाए गए प्रशासनिक कैंप का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कैंप में आए हुए लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनी तथा कैम्प में जो आवेदन प्राप्त हुए उसे एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने और प्रखण्डों के चिन्हित नोडल पदाधिकारियों को निष्पादन कार्य का अनुश्रवण करने का निदेश दिया ।जिलाधिकारी ने कहा कि यहां विद्यालय भवन की चाहरदीवारी मनरेगा के माध्यम से बनवा दिया जाए. वही कैंपस में ही किसान भवन निर्मित था जिसके बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी से पूछताछ की गई और उसके फंक्शनल होने की जानकारी प्राप्त की गई.मनरेगा पीओ को निर्देश दिया गया कि मोहनपुर पीएचसी की बाउंड्री कराना एक सप्ताह के अंदर शुरू कराएं ,उन्हें पूर्व में भी इसके लिए निर्देश दिया गया था. परंतु यह कार्य उनके द्वारा नहीं की गई इस पर जिलाधिकारी के द्वारा फटकार भी लगाया गया.वहीं उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया गया कि राघोपुर प्रखंड के मनरेगा पीओ के क्रियाकलापों की जांच करें.वहाँ सीडीपीओ की अनुपस्थिति पर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई. शिविर में 16 टेबल पर आवास,मनरेगा,आपूर्ति, आंगनवाड़ी,बिजली, सहकारिता, चिकित्सा,शिक्षा विभाग से संबंधित 266 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें मौके पर ही 188 आवेदन का निष्पादन किया गया।
लौटते समय जिलाधिकारी के द्वारा दीघा से दीदारगंज तक निर्माणाधीन जेपी गंगा पथ का राघोपुर अंचल के जाफराबाद टोंक में स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं पदाधिकारियों को किसी भी तरह की रुकावट या बाधा कार्य में नहीं आए इसको सुनिश्चित कराने एवं कार्य को और गति देने का निर्देश दिया गया।

Bihar News-अपना पंचायत अपना प्रशासन 2.0 अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय रुस्तमपुर में लगाए गए कैंप का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त,जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचल अधिकारी राघोपुर उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News पुलिस अधीक्षक ने पुरुषोत्तमपुर थाना का किया निरीक्षण 
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक सम्पन्न बना रहा माहौल कभी नरम कभी गरम 

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d