Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News जिलाधिकारी ने ठकराहा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी ने ठकराहा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 15 February 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News District Magistrate did a surprise inspection of Thakraha Block and Circle Office

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज ठकराहा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ सहित अन्य अधिकारियों एवं अभियंताओं ने प्रखंड में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।Bihar News District Magistrate did a surprise inspection of Thakraha Block and Circle Office

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित करें। क्रियान्वयन में गुणवत्ता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराएं। योजनाओं का चयन अच्छे तरीके से करें ताकि जनता को सीधे सीधे लाभ हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएं। योजनाओं का भौतिक निरीक्षण एवं जाँच कर यह सुनिश्चित हो लें कि कार्य गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराया गया है।

उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय के कैश बुक, रोकड़ पंजी सहित अन्य संचिकाएँ एवं अभिलेख अद्यतन रखें। अंचल तथा प्रखंड कार्यालय में आने वाले लोगों की बातों को गंभीरता से सुने और उनकी समस्याओं का नियमानुकूल समाधान कराएं।

आवास योजना सर्वे कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों का नाम नहीं छूटना चाहिए। इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लिया जाय। गड़बड़ी करने वालो के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन, ई मापी, अभियान बसेरा 2 से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब कराना सुनिश्चित करें। राजस्व से संबंधित कार्यो को ससमय निष्पादित करने हेतु कारगर प्रयास करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी स्वयं कर्मियों के कार्यो की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि शनिवार को थाना स्तर पर नियमित रूप से प्रभावी जनता दरबार का आयोजन किया जाय। नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों को ससमय ऑनलाइन एंट्री करवा लें। रजिस्टर 9 एवं 10 का मिलान भी अनिवार्य रूप से नियमित कराएं।

जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड अंतर्गत ग्राम विकास शिविर जैसे कैम्प का आयोजन करने की तैयारी करें। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को सहूलियत हो सके, उनके कार्यों का निष्पादन कैम्प में ही हो जाय। उन्हें अनुमंडल अथवा जिला स्तर पर नहीं आना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में आने वाले सभी व्यक्तियों के साथ सम्मानपूर्वक रवैया अपनाएं किंतु किसी के द्वारा यदि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया जाता है तो उसके विरुद्ध समुचित कार्रवाई भी की जाए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता भवन निर्माण विभाग सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड परिसर का स्थल निरीक्षण किया गया तथा नए बनने वाले प्रखंड सह अंचल कार्यालय हेतु अच्छी तरह से रूप-रेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया।Bihar News District Magistrate did a surprise inspection of Thakraha Block and Circle Office

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रवीण कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुश्री शाम्भवी श्रीवास्तव, अंचल अधिकारी, सुमित कुमार राज, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News बैरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, अधिकारियों के एक माह में कमियों को सुधारने के आश्वासन के बाद समाप्त: भाकपा-माले
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के दोबर कोठी विद्यालय के बरिय शिक्षक राजकुमार राय बने परिवर्तनकारी

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d