Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news जिलाधिकारी ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता (पीई/पीएम/पीएमएम) परीक्षा-2024 परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता (पीई/पीएम/पीएमएम) परीक्षा-2024 परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 23 June 2024

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar news जिलाधिकारी ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता (पीई/पीएम/पीएमएम) परीक्षा-2024 परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता (पीई/पीएम/पीएमएम) परीक्षा-2024 आज दिनांक-23.06.2024 को जिला मुख्यालय के 13 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली (11.00 बजे पूर्वाह्न से 01.15 बजे अपराह्न) में एवं 03 परीक्षा केंद्रों पर द्वितीय पाली (02 बजे अपराह्न से 04.15 बजे अपराह्न) में आयोजित की गई।।

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विपिन हाईस्कूल सहित अन्य विद्यालयों में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Bihar news जिलाधिकारी ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता (पीई/पीएम/पीएमएम) परीक्षा-2024 परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फ्रिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी गयी। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अशरक्षः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया जाय। कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाय। उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय।Bihar news जिलाधिकारी ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता (पीई/पीएम/पीएमएम) परीक्षा-2024 परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News :एक वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा कोर्स हेतु अभ्यर्थीं 20 जुलाई तक करें आवेदन
Next: Bihar news मनुष्य के जीवन में आंखों का महत्व सर्वाधिक,इसी कारण नेत्रदान है महादान: गरिमा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d