Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News इज़रायली सरकार द्वारा किए जा रहे जनसंहार और युद्ध अपराधों के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन
  • Breaking News

Bihar News इज़रायली सरकार द्वारा किए जा रहे जनसंहार और युद्ध अपराधों के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 18 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News CPI(ML) protested against the genocide and war crimes being committed by the Israeli government

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।
अमेरिका के संरक्षण में हत्यारी इज़रायली सरकार द्वारा किए जा रहे गाजा और इरान जनसंहार और युद्ध अपराधों के खिलाफ भाकपा माले ने राष्ट्रीय आह्वान पर बेतिया जिला समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन कर अमेरिका और इज़रायल को कड़ी शब्दों में निंदा किया।

Bihar News CPI(ML) protested against the genocide and war crimes being committed by the Israeli government
भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि हमारी पार्टी फ़िलिस्तीनी जनता के अपने राष्ट्र, सम्मान और आज़ादी के लिए चल रहे न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ मज़बूत एकजुटता जाहिर करने के लिए आज हम सड़कों पर उतरे हैं। भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि फिलिस्तीनी मुद्दे पर भारत का समर्थन देश की विदेश नीति का अभिन्न अंग रहा है।भारत ने हमेशा बहुपक्षीय मंचों पर फिलिस्तीनी मुद्दे के लिए समर्थन जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। आज जब इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी जनता पर एक साल से हमला जारी है और मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए है।

Bihar News CPI(ML) protested against the genocide and war crimes being committed by the Israeli government
भाकपा माले बैरिया अंचल सचिव सह मुखिया नवीन कुमार ने भारत सरकार से यह मांग किया कि वह फ़िलिस्तीनी संघर्ष के प्रति अपने ऐतिहासिक समर्थन के अनुरूप स्पष्ट और सैद्धांतिक रुख़ अपनाए, और इज़रायल के साथ हर तरह का सैन्य और सुरक्षा सहयोग तुरंत समाप्त करे।भाकपा-माले चनपटिया अंचल सचिव संजय यादव ने इस एकजुटता प्रदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों से अपील किया कि फिलिस्तीनी जनता का जनसंहार, रंगभेद और कब्ज़े के ख़िलाफ़ भारत की जनता की मज़बूत आवाज़ को बुलंद करें। भाकपा-माले सह ऐक्टू जिला अध्यक्ष जवाहरठ प्रसाद ने कहा कि फिलिस्तीन चिल्ड्रन रिलीफ फंड (पीसीआरएफ) जैसे संगठन संघर्ष से प्रभावित लोगों को भोजन, आश्रय और चिकित्सा देख भाल सहित महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने के लिए जा रहे एक टीम पर इजराइल हमला कर बंधक बनाकर मानवता को शर्मसार किया है।Bihar News CPI(ML) protested against the genocide and war crimes being committed by the Israeli government

सभा को भाकपा-माले नेता सुरेन्द्र चौधरी, विनोद कुशवाहा, अशोक महतो, धर्मेन्द्र प्रसाद, अनिल सिंह, हेमंत साह, जवाहर प्रसाद, रिखी साह, अरूण तिवारी, मुरारी श्रीवास्तव, जितेन्द्र राम, रमाशंकर राम, योगेन्द्र यादव, प्रकाश माझी, योगेन्द्र चौधरी, जंगली माझी, महेन्द्र सहनी, रविन्द्र राम, राजेन्द्र पाल।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News नियमित योगाभ्यास ही हमारे पूर्वजों के स्वस्थ-शतायु जीवन का आधार:गरिमा
Next: Bihar News जिला पदाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अंतर्गत चम्पारण तटबंध एवं पी पी तटबंध का किया निरीक्षण

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d