Breaking Newsबिहार: बेतिया

Bihar News सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने हेतु भाकपा कर रही है प्रखंडों का भ्रमण 

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प़ चम्पारण जिला के विभिन्न प्रखण्डों में 10 मार्च से लगातार पदयात्रा अभियान चला कर जनता को जागरूक करने तथा सत्याग्रह अभियान को सफल बनाने का नेवता बांट रही है, भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि अभी तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पं चम्पारण के 10 हजार परिवारों तक भाजपा हटाओ देश बचाओ नया भारत बनाओ अभियान में शामिल होने का नेवता दिया जा चुका है, पं चम्पारण के 50 हजार परिवारों तक इस नेवता को पहुचाने का लक्ष्य रखा गया है

भाकपा नेता ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व में देश गंभीर दौर से गुजर रहा है, संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं, विरोध करने और प्रश्न पूछने पर जेलों के अंदर बंद किया जा रहा है विपक्षी दलों को ईडी सीबीआई की प्रताड़ना का शिकार होना पड रहा है, देश के मुठ्ठी भर कारपोरेट को खुश रखने के लिए करोड़ों देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, का शिकार बनाया जा रहा है, भाकपा इस जनविरोधी भाजपा सरकार जो फासिज्म के रास्ते आगे बढ़ रही है उसे सत्ता से बाहर करने के लिए जनता को जागरूक कर रही है तथा उसके नकली हिन्दूत्व के पीछे जो उसका असली चेहरा छिपा हुआ है उसे उजागर कर जनता को सचेत कर रही है, और इस पदयात्रा के माध्यम से भाकपा गाँव गाँव नेवता बांट कर 27 से 29 मार्च तक चलने वाले सत्याग्रह अभियान एवं जेल भरो अभियान में किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों महिलाओं एवं छोटे मझोले व्यवसाइयों से भाग लेने का आह्वानकर रही है

Bihar News सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने हेतु भाकपा कर रही है प्रखंडों का भ्रमण 
जिला सचिव ने बताया कि 29 मार्च को पं चम्पारण के 10 हजार मजदूर किसान जिला पदाधिकारी के समक्ष पहुँच कर सत्याग्रह अभियान को सफल बनायेगे

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स