Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-विकसित बिहार 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए कराया जा रहा सिटीजन सर्वे

जनवाद टाइम्स 1 December 2024
Bihar News- Citizen survey is being conducted to prepare the vision document for developed Bihar 2047

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

इसको लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी की हुई समीक्षा बैठक।सरकार विकसित बिहार 2047 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने जा रही है।देश की आजादी के सौ साल बाद 2047 में विकसित बिहार की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य के नागरिकों से फीडबैक और सुझाव लिया जा रहा है।Bihar News- Citizen survey is being conducted to prepare the vision document for developed Bihar 2047

विजन डॉक्यूमेंट का उद्देश्य बिहार की नागरिकों की आकांक्षाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप वर्ष 2030, वर्ष 2035 और वर्ष 2047 तक के विकास की रणनीति तैयार करना है।विजन डॉक्यूमेंट के लिए अधिक से अधिक फीडबैक प्राप्त करने हेतु आज समाहरणालय सभा कक्ष में प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री बिनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।इसमें उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्य को बिपार्ड द्वारा कराया जा रहा है, जिसके वेबसाइट https://erd.bipard.co.in/citizen-survey/bihar-vision-document
पर जाकर नागरिकों द्वारा फीडबैक दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले जिला के सभी पदाधिकारी और कर्मी अपना फीडबैक दें। फिर अपने जानने वाले को भी इसकी जानकारी दें।Bihar News- Citizen survey is being conducted to prepare the vision document for developed Bihar 2047

उप विकास आयुक्त ने बताया कि विकसित बिहार के लिए दस्तावेज तैयार करने के क्रम में नागरिकों की सलाह, मार्गदर्शन और बेस्ट प्रैक्टिसेज का भी ध्यान रखा जा रहा है।इसका उद्देश्य राज्य को विकास के विभिन्न इंडिकेटर पर राष्ट्रीय औसत के अनुरूप लाना है।सरकार द्वारा इसके लिए विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, नगरिकों, सामाजिक संगठनों, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों सहित विभिन्न हितधारकों से सुझाव लिया जा रहा है।बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:आकांक्षा समिति द्वारा हाशिए पर मौजूद लड़कियों को दिया गया क्लासिक नृत्य एवं ज्ञान का प्रशिक्षण
Next: Bihar News-महिला एवं बाल विकास निगम बिहार एवं जिला प्रशासन वैशाली के तत्वाधान में “अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पकवाड़ा” वैशाली जिला अंतर्गत इस्लामपुर Gorul स्कूल के प्रांगण में मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

इटावा टोल प्लाजा पर कार चालक द्वारा बैरियर तोड़ने की घटना
  • Crime
  • Etawah

टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-01 at 6.09.11 PM
  • Etawah

बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 April 2026
IMG-20260401-WA0017
  • Uttar Pradesh
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय

जनवाद टाइम्स 1 April 2026
IMG-20260401-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

जनवाद टाइम्स 1 April 2026

Latest News

  • टोल प्लाजा पर कार चालक का उत्पात, बैरियर तोड़कर कई बार निकली गाड़ी, आरोपी हिरासत में
  • बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
  • अम्बेडकरनगर: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शिकायत के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय
  • Bihar News । वैशाली में महिला लापता: मायके जाते समय रहस्यमय ढंग से गायब, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
  • Bihar News। बेतिया में तांगा चालकों का विरोध प्रदर्शन: चार लेबर कोड रद्द करने और मजदूरों पर हमले रोकने की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.