Bihar News : शहीद जवान कुन्दन सिह को दी श्रद्धांजलि देने पहुचें छपरा के सांसद और युवा समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए राजापाकर प्रखंड के गौसपुर बरियारपुर गांव निवासी वीर सपूत कुंदन सिंह के परिजनों से मिलने गुरुवार की देर शाम को सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी पहुंचे. सांसद ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि शहीद कुंदन सिंह की शहादत पर पूरा देश गौरवान्वित है. यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा.सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी. उन्होंने शहीद के परिवार को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर अजीत सिंह , मनिंदर नाथ सिंह, गुड्डू सिंह, सानू झा, इंद्रमणि सिंह, गोलू सिंह, विकास सिंह, शम्भु सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे. सभी ने नम आंखों से शहीद कुंदन सिंह को श्रद्धांजलि दी एवं उनके बलिदान को नमन किया
—————————————————————————————————————————
सारण जिले के मशरक ग्राम निवासी युवराज सह युवा समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह ने शहीद जवान कुन्दन सिंह को दी श्रद्धांजलि 50 हजार रूपये नगद देकर आर्थिक सहयोग किया ।
गौसपुर ग्राम निवासी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए वीर जवान कुंदन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं शहीद कुंदन कुमार के तैल चित्र पर फूल माला चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वही शहीद के पिता नंदकिशोर सिंह को 50 हजार रूपये नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग भी किया. उन्होंने कहा कि यह सहयोग शहीद परिवार के लिए कोई मदद नहीं बल्कि एक छोटे भाई के रूप में उनकी जिम्मेदारी है.
युवा समाजसेवी ने परिजनों से कहा कि शहीद कुंदन सिंह का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले ऐसे वीर सपूतों पर पूरे देश को गर्व है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख की घड़ी में शहीद परिवार के साथ खड़े रहेंगे और हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य करेंगे. वहीं उन्होंने परिजनों को बताया कि शाहिद कुंदन कुमार के श्राद्ध कार्यक्रम में जो भी खर्च होगा मैं करूंगा. ज्ञात हो की 1 सितंबर को शहीद कुंदन कुमार का श्राद्ध कार्यक्रम होगा. वहीं परिजनों ने बताया कि बड़े-बड़े नेता ,विधायक, सांसद आए लेकिन सभी ने शोक संवेदना के अलावे कुछ मदद नहीं किया. वहीं युवराज सह समाजसेवी सुधीर कुमार ने शहीद परिवार को आर्थिक सहायता एवं पूरा खर्च उठाकर समाज में एक मिसाइल काम किया . इस दौरान सुधीर सिंह ने शहीद कुंदन सिंह के छोटे बेटे को गोद में लेकर दुलार किया और भावुक हो गए.इस मौके पर आर्यन सिंह, अभिषेक सिंह, विकास सिंह, इंद्रमणि सिंह, गोलू सिंह एवं गांव के कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने सुधीर सिंह की इस पहल की सराहना की और कहा कि समाज के संपन्न वर्ग को भी शहीद के परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए.