Breaking Newsबिहार

Bihar news: अररिया सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गई कार, पांच की मौत, एक जख्‍मी

संवाददाता : मंटू राय

ब‍िहार के अररिया में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। एक जख्‍मी है। सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढ़े में वाहन से डूबने से यह हादसा हुआ है। सभी की पहचान हो गई है।
अररिया में वाहन दुर्घटना। पांच की मौत।
, अरर‍िया।ब‍िहार के अरर‍िया में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्‍यक्ति के जख्‍मी होने की भी सूचना है। सड़क दुर्घटना के कारण यह हादसा हुआ है। जिले के पलासी थाना क्षेत्र के डाला गांव के पास सड़क किनारे गड्डे में डूबने से एक कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक युवक जख्‍मी हें। घटना मैंना-कलियागंज पथ पर हुई है।

 

यहां सोमवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। चालक के अपना संतुलन खो द‍िया था। इस कारण सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढ़े में कार पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग वाहन पर सवार होकर अनंत पूजा के अवसर पर लगे मेला घूम रहे थे। इस क्रम में डाला मोड़ के समीप गाड़ी पलट गयी। सभी मृतक 30 से 35 वर्ष के बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार छह युवक हुंडई कार पर सवार थे। अनंत मेला से वापस लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। कार पर छह लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी शवों को न‍िकाला। कार को पानी भरे गड्ढे से निकाला गया। बताया जा रहा है गड्ढे में वाहन के पलट जाने और पानी में डूबने की वजह से सभी की मौत हो गई। जख्‍मी का अस्‍पताल में भर्ती क‍िया गया है। घटना देर रात दो-तीन बजे की है।

 

 

Bihar news: अररिया सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गई कार, पांच की मौत, एक जख्‍मीगड्ढे वाली सड़क पर मनेगा त्योहार, भागलपुर की सड़कों को मोटरेबल बनाने में लग जाएंगे महीनों
ग्रामीणों ने बताया कि पलासी के गेरारी गांव में मेला लगा हुआ था। मेला देखने के बाद देर रात सभी लौट रहे थे। इसी बीच डाला गांव के समीप मोड़ पर ड्राइवर को शायद झपकी आ गई। चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे कार पानी भरे गड्ढे में डूब गई। जबतक लोगों को जानकारी हुई और कार को पानी से भरे निकालने का प्रयास हुआ। लेकिन इस दौरान छह में से पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। एक युवक को ही लोग बचा कर निकाल पाये। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की काफी भीड़ वहां जुट गई। पलासी थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा दिया। अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों के रोने माहौल गमगीण बना हुआ है।

 

इस हादसे में लौखड़ा के कलानंद मंडल, गेरारी के सुनील करदार, मझवा के सुनील मंडल, चिकनी कुर्साकंटा चौरी के धनंजय साह और नवीन साह की मौत हुई है। पोठिया के सोनू यादव जख्‍मी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क हादसे की संख्‍या यहां लगातार हो रही है। सड़क के किनारे गड्ढे में पानी जमा रहना भी इसका मुख्‍य कारण है।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स