Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: अपहृत स्कूली छात्र को 6 घंटे में बेतिया पुलिस ने किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: अपहृत स्कूली छात्र को 6 घंटे में बेतिया पुलिस ने किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 16 September 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20250916-WA0016

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

बेतिया पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर एक अपहृत स्कूली छात्र को सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में पश्चिम चंपारण के एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

 

 

IMG 20250916 WA0017 1

अपहरण की सूचना और FIR दर्ज

15 सितंबर 2025 की दोपहर 12:40 बजे लौरिया थाना क्षेत्र निवासी अनुप कुमार श्रीवास्तव ने अपने 6 वर्षीय पुत्र आर्यन के अपहरण की सूचना दी। बच्चे के विद्यालय के शिक्षक ने भी बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति स्कूल में बच्चे के बारे में पूछताछ कर रहा था।

 

 

 

IMG 20250916 WA0016 1

सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर SIT का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेतिया सदर-1 को सौंपा गया।

तकनीकी और मानवीय इनपुट से सफलता

जांच में सामने आया कि बच्चे को पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक विद्यालय के सामने से ले गया था।

पुलिस ने शिक्षक को आए कॉल का विश्लेषण किया

स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों से पूछताछ की

तकनीकी इनपुट से मोबाइल नंबरों का लोकेशन गोरखपुर के आसपास पाया गया

आशंका हुई कि आरोपी ने रामनगर स्टेशन से अवध असम एक्सप्रेस पकड़कर गोरखपुर की ओर यात्रा की है।

गोरखपुर पुलिस और GRP की मदद से बरामद

पश्चिम चंपारण पुलिस ने तुरंत गोरखपुर जीआरपी और पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा और आरोपी व बच्चे की तस्वीरें साझा कीं। गोरखपुर पुलिस व जीआरपी की त्वरित कार्रवाई में छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सिर्फ 6 घंटे के भीतर अपहरण कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: बेतिया नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश-निकास द्वार पर बनेंगे आकर्षक स्वागत गेट – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
Next: Prayagraj News: यूरिया-डीएपी एवं आवारा पशुओं से त्रस्त किसानों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन एवं ज्ञापन 19 सिंतबर को

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d