Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-वैशाली जिला इंडिया गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमिटी के संयोजक चुने गए बैजनाथ चंद्रवंशी वैशाली जिला इंडिया गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमिटी में सभी घटक दलों से दो-दो प्रतिनिधि शामिल
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली जिला इंडिया गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमिटी के संयोजक चुने गए बैजनाथ चंद्रवंशी वैशाली जिला इंडिया गठबंधन कोऑर्डिनेशन कमिटी में सभी घटक दलों से दो-दो प्रतिनिधि शामिल

जनवाद टाइम्स 19 May 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News- Baijnath Chandravanshi elected as the convener of Vaishali District India Alliance Coordination Committee. Two representatives from each constituent party are included in the Vaishali District India Alliance Coordination Committee.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /हाजीपुर

प्रखंड स्तरीय इंडिया गठबंधन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने का निर्णय
वैशाली जिला स्तरीय इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता संवाद हाजीपुर नगर के बड़ी इसूफपुर स्थित राजद कार्यालय में भाकपा-माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसका संचालन राजद जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी ने किया।

Bihar News- Baijnath Chandravanshi elected as the convener of Vaishali District India Alliance Coordination Committee. Two representatives from each constituent party are included in the Vaishali District India Alliance Coordination Committee. कार्यकर्ता संवाद में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से भाजपा के छद्म राष्ट्रवाद का भंडाफोड़ करने, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई को तेज करने, जनता के सभी तबकों और पेशे से जुड़े लोगों की तरक्की के लिए नीतियों का निर्माण करने के लिए, महिलाओं के सम्मान अधिकार और न्याय के लिए बिना किसी समझौता के संघर्ष को तेज करने का एक स्वर से संकल्प लिया। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों, सिंदूर ऑपरेशन में शहीद हुए लोगों को 1 मिनट मौन श्रद्धांजलि के बाद संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी, भाकपा-माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेमा देवी,राजद के नागेंद्र प्रसाद सिंह, देव कुमार चौरसिया, कांग्रेस के महेश प्रसाद राय, डॉक्टर अक्षय शुक्ला, वीआईपी के ओमप्रकाश सहनी, और रामनाथ साहनी, सीपीआई के अशोक ठाकुर और मोहित पासवान, सीपीएम के रमाशंकर भारती और राम कुमार राम, आदि ने संबोधित करते हुए, भाजपा को छद्म राष्ट्रवादी बताया, आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की चापलूसी किया,आज जब अमेरिका ने हमारे बेरोजगारों को हथकड़ी और जंजीरों में जकड़कर यहां भेज दिया तो मोदी जी ख़ामोश थे। यह कैसा राष्ट्रवाद है। सीमा की सुरक्षा करने में केंद्र सरकार की चुक के कारण आतंकवादी कश्मीर में घुसते हैं, पहलगाम जैसी आतंकी घटनाएं होती हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी विफलता को स्वीकार करने की वजाए, इस संकट के दौर में भी नफरत की माहौल बनाने का प्रयास करती है। कर्नल सोफिया कुरैशी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के छक्के छुड़ाए गए, लेकिन भाजपाई कर्नल कुरैशी को आतंकियों का भाई कहकर अपमानित करने का काम करते हैं। सेना को भी सांप्रदायिक नजरिए से देखते हैं। उम्र की बीमारी से ग्रसित नीतीश कुमार को मुखौटा बनाकर भाजपा फिर से बिहार की सत्ता पर ताबीज होने का सपना देखती हैं, जिसे हर हाल में बिहार के सामाजिक न्याय की ताकतें नाकाम करेगी। नेताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आरक्षण के दायरे को बढ़ाना नहीं चाहती, इसीलिए सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के बाद 65% आरक्षण के फैसले को संविधान के नवमी अनुसूची में दर्ज नहीं किया। इंडिया गठबंधन के लगातार दबाव के बाद देश में जातीय गणना का फैसला सरकार को लेना पड़ा परंतु एनडीए गठबंधन के चिराग पासवान भाजपा की भाषा बोलते हुए जातीय गणना के डाटा को सार्वजनिक नहीं करने की मांग कर रहे हैं। अगर जातीय गणना का डाटा सार्वजनिक नहीं होगा, तो गरीबों को सामाजिक न्याय का लाभ, उनके पक्ष में नीति बनाने का काम कैसे होगा। 24 मई से लेकर 2 जून तक सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता संवाद आयोजित कर प्रखंड स्तरीय कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाएगा।

Bihar News- Baijnath Chandravanshi elected as the convener of Vaishali District India Alliance Coordination Committee. Two representatives from each constituent party are included in the Vaishali District India Alliance Coordination Committee.

इस कोऑर्डिनेशन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर पर विस्तारित किया जाएगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– अखिल भारतीय पान महासंघ जिला इकाई की बैठक भगवानपुर ग्राम स्थित मरछिया भवन के परिसर में आयोजित की गई 
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर हाई स्कूल रोड में स्थित भवानी मसाला उद्योग दुकान में बीते रात्रि 2 बजे बिजली के शॉर्ट सर्कि सर्किट से भीषण आग

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d