संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
जो कल 8 अगस्त को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मंदिर के शिलान्यास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को वैशाली जिले से कलाकृति भेंट की जाएगी ।
ज्ञात हो कि हरिहरपुर विज्ञान केंद्र वैशाली में 2 अगस्त को किसान सम्मान निधि सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया था. जिसमें केंद्रीय गृह राज मंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए थे. जिन्हें विज्ञान केंद्र के प्रधान अनिल कुमार सिंह द्वारा सत्यमेव जयते लिखे अशोक स्तंभ का केले रेशे से निर्मित कलाकृति भेंट की गई थी. जो राजापाकर प्रखंड के राजापाकर बाजार निवासी नीलम देवी एवं आदिती राज द्वारा बनाई गई थी. दोनों महिलाओं ने कृषी विज्ञान केंद्र वैशाली से केले रेशे का प्रशिक्षण प्राप्त कर यह कलाकृति बनाई थी .जिसे देखकर माननीय केंद्रीय गृह राज मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त किया तथा आदिति राज को सीतामढ़ी में मंदिर के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी को वैशाली जिले से कलाकृति भेंट करने के लिए केले रेशे से निर्मित राजा जनक के हल जोतते हुए मिले घरा से माता सीता की उत्पत्ति से संबंधित कलाकृति बनाने की बात कही थी।

जिसके आलोक में अदिति राज द्वारा एक सप्ताह के अथक प्रयास के बाद कलाकृति बनाकर कृषि वैज्ञानिक प्रधान अनिल कुमार सिंह को सौंपी गई .जिसे कल माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को भेट दी जाएगी।