संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
राजापाकर। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना टू की प्रोजेक्ट को पदाधिकारी एवं कार्य एजेंसी द्वारा कोताही बरतने को लेकर जनप्रतिनिधि तथा बीस सूत्री सदस्यों रोष प्रकट की है। प्रखंडों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में कार्य एजेंसी की शिथिलता को लेकर पंचायत पंचायत प्रतिनिधियों तथा समाजिक-राजनैतिक संगठन के लोगों में आक्रोश देखी गई है।

बीस सूत्री सदस्यों के द्वारा राजापाकर प्रखंड अंतर्गत जाफरपट्टी पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-टू के तहत लगाई जाने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट अविलंब लगाने की मांग की गई है।
भाजपा प्रखंड महामंत्री सह बीस सूत्री सदस्य प्रेम कुमार सिंह ने राजापाकर प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कहा है कि जाफरपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या नौ, वार्ड संख्या दस, वार्ड संख्या पंद्रह एवं वार्ड संख्या सोलह में सोलर लाइट नहीं लगाया गया है, जबकि अन्य सभी वार्डों में लगा दिया गया है। बीस सूत्री सदस्य ने बीपीआरओ को आवेदन देकर पंचायत के बचे हुए सभी वार्ड में अविलंब सोलर लाइट लगाने की मांग की है।