Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भूमि विवाद के मामलों को निष्पादित कराएं अमीन : जिलाधिकारी
  • Breaking News

Bihar News निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भूमि विवाद के मामलों को निष्पादित कराएं अमीन : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 11 July 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भूमि विवाद के मामलों को निष्पादित कराएं अमीन : जिलाधिकारी

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

नवनियुक्त 47 अमीनों को जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पदस्थापन पत्र सौंपा गया। नवनियुक्त अमीनों को जिले के विभिन्न अंचलों में पदस्थापित किया गया है।Bihar News निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भूमि विवाद के मामलों को निष्पादित कराएं अमीन : जिलाधिकारी

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अमीनों से कहा कि आप सभी योग्य है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल हुए हैं। आपकी पोस्टिंग अंचल कार्यालयों में की गई है। एक अच्छे सरकारी सेवक की भांति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें। नियमावली का शत-प्रतिशत अनुपालन करें और बेहतर तरीके से कार्य करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी के प्रभाव में आये बिना वरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों को निष्पादित कराएं। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनकी समस्याओं का विधिसम्मत समाधान कराने हेतु कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त अमीन ऊर्जावान हैं, तत्परतापूर्वक कार्य करें।Bihar News निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भूमि विवाद के मामलों को निष्पादित कराएं अमीन : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि स्थलों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें तथा नियमानुकूल कार्रवाई करें। सरकार और जिला प्रशासन की छवि किसी भी सूरत में खराब नहीं होनी चाहिए।नियम विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सही तरीके से कार्यो का निष्पादन करने में जिला प्रशासन हमेशा आपके साथ रहेगी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार ने कहा कि राजस्व कार्यों के निष्पादन में अमीनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्षेत्र में अगर किसी मामले में कन्फ्यूजन हो तो तुरंत वरीय अधिकारियों से पूछे। निर्भीक होकर सही तरीके से सरकार के कार्यों को निष्पादित कराएं। अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें।Bihar News निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भूमि विवाद के मामलों को निष्पादित कराएं अमीन : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी तथा उपस्थित वरीय अधिकारियों द्वारा नवनियुक्त सभी अमीनों को बधाई और शुभकामनाएं दी गयी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News 80 हजार ले धारदार हथियार से गला रेत युवक की हत्या, मृतक के चार साथियों पर प्राथमिकी दर्ज 
Next: Bihar News व्यवस्थित जल निकासी के लिए नालों का प्राथमिकता के आधार पर पूरी करें सफाई उड़ाही: गरिमा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d