Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News सभी बंदी समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का काम करें : जिलाधिकारी
  • Breaking News

Bihar News सभी बंदी समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का काम करें : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 21 February 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News All prisoners should work towards joining the mainstream of society: District Magistrate

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

उप कारा, बगहा में आज बंदी दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने बंदी दरबार का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने 250 से अधिक बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उप कारा बगहा में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। बंदी दरबार में बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि कुछ भटकाव एवं भूलचूक के कारण जो लोग कारा में आए हैं, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बंदी दरबार का आयोजन कारा में बंद बंदियों की समस्याओं को सुनने एवं उनका उचित निराकरण करने के लिए किया गया है। उन्होंने बंदियों से कहा कि कारा बस कारा नहीं है, अब यह कारा एवं सुधार गृह हो चुका है। सरकार के द्वारा कारा के अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया गया है ताकि उनके कार्य, व्यवहार, संस्कृति में बदलाव आए।उन्होंने कहा कि इसके पूर्व मैं जेल आईजी था। कारा की व्यवस्थाओं में सुधार करने की सार्थक कार्रवाई की गई, जिसका लाभ आज बंदियों को सुगमतापूर्वक मिल रहा है। किसी भी बंदी को कोई असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान दिया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कारा में आदर्श आचरण प्रस्तुत करने पर सजा की अवधि में कमी होती है। इसलिए सभी बंदी कोई ऐसा प्रतिकूल कार्य नहीं करें, जिससे सजा में वृद्धि हो। अपने आचरण में बदलाव लाएं एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें।IMG 20250220 WA0091

पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज ने बंदियों से कहा कि किसी किसी कारणवश आप इस कारा में पहुँचे हैं। कहीं गलती किये होंगे। कानून हाथ में लिए होंगे। राज्य सरकार द्वारा आपकी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बंदियों से अनुरोध किया कि यहाँ से बाहर जाने के बाद अच्छा व्यक्ति बनें, अच्छी जिन्दगी जिए। काराधीक्षक, उप कारा ने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में आज बंदी दरबार का आयोजन किया जा रहा है। बंदियों के व्यवहार में सुधार के लिए लगातार उप कारा द्वारा कार्य किये जा रहे हैं। प्रातः वंदना के साथ योगा, कसरत, पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था की गई है। यहाँ के बंदी पुस्तकालय का समुचित लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही इनके लिए स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की गई है। बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाया गया है।IMG 20250220 WA0089

वहीं जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज द्वारा उप कारा का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही अधीक्षक, जेल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बंदियों को जेल मैनुअल के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।Bihar News All prisoners should work towards joining the mainstream of society: District Magistrate

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, गौरव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, श्रीमती अंजेलिका कृति, अधीक्षक, उप कारा बगहा, मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त दो वर्ग कक्षा के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य विजय कुमार के द्वारा किया गया
Next: Bihar News-राजापाकर– मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को शपथ लेने के साथ ही एक दूसरे को कबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d