Bihar News- प्रखंड क्षेत्र के राजपूतान टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में सावन मास की एकादशी तिथि पर राजपूत समाज के लोगों द्वारा भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
इस धार्मिक कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक कर विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
पूरे विधि-विधान से पंडित शिवानंद झा एवं नितेश झा के नेतृत्व में रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।
धर्मनाथ सिंह एवं ऊषा देवी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक मंत्रोच्चार और शिव भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में कोमल कुमारी, रिंकी, मेनका, निर्मला देवी, रीता देवी, प्रेमशिला देवी, मंजू देवी, बेबी देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, अजय सिंह, भोलानाथ सिंह, अविन सिंह, राजकिशोर सिंह, छोटू सिंह,अर्जुन सिंह त्यागी सहित अनेक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ग्रामीण अजय सिंह ने ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया और हर वर्ष इसे आयोजित करने की इच्छा जताई।