संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /बिदुपुर स्टेशन ।बरांटी थाना अंतर्गत बिदुपुर स्टेशन निवासी ओम प्रकाश केशरी के 16 वर्षीय लड़का किसी काम से कनसारा पोखर की ओर जा ही रहा था कि रास्ते मे एक बिजली के पोल मे जोरदार धक्का मार दिया ।जिससे वह बुरी तरह घायल होकर उसी जगह गिर गया।उसके सर से काफी खुन बह रहा था।और वह लड़का बेहोश पड़ा हूआ था।
राहगीर ने देखा तो 112 वाले पुलिस को फोन करके सूचना दिया ।पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच ग ई।और घायल को सदर अस्पताल ले गया।जहांडाक्टर ने देखा तो वह मर गया था।पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दिया।
परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचे तो मालूम हूआ कि उनका लड़का मर गया है।परिजन रोते बिलखते अपना शव को लेकर बिदुपुर स्टेशन चले आये।मृतक अनीक कुमार बाहर रह कर पढाई करता था।होली के छुट्टी मे घर आया था।यह घटना करीब 3 बजे कनसारा पोखर के पास घटना हूआ था।मृतक के परिजन को रो रोकर बुरा हाल हो गया है।मृतक का पोस्टमार्टम नही हूआ है परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार थे।