संवाददाता मोहन सिंह : बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत शराब कारोबरी वारंटी एवं कांड के अभियुक्तों के विरुद्ध चलाया गया अभियानकि के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 57 लोगों को गिरफ्तार किया।

जिसमें 53 लोगों को जेल भेज दिया इस दौरान पुलिस ने करीब 87 लीटर विदेशी शराब 100 लीटर देसी शराब तीन मोटरसाइकिल एवं एक कार भी बरामद किया है ।

इसके अलावा पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में 41000 रुपैया और मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों से 6200 रुपैया जुर्माने के रूप में वसूल किया है वही पुलिस ने 18750 रुपैया नगद भी बरामद किया है ।