Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: थारू कल्याण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रेम नारायण गढ़वाल नहीं रहे।
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: थारू कल्याण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रेम नारायण गढ़वाल नहीं रहे।

जनवाद टाइम्स 21 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210421-WA0011

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया भारतीय थारू कल्याण महासंघ के केंद्रीय मंत्री व पूर्व मंत्री प्रेमनारायण गढ़वाल (90)की आकस्मिक मौत पर पुरे थरुहट सहित अगल बगल के गावों मे शोक की लहर व्याप्त है। प्रेमनारायण गढ़वाल की मौत सोमवार को 4:00 बजे पटेल नगर पटना स्थित उनके आवास पर ह्रदय गति रुक जाने के कारण हो गई। अपनी बीमारी का चेकअप कराने पटना गए थे। इसी बीच मंगलवार की शाम मे उनकी मौत हो गई।उनके पार्थिव शरीर को निजी वाहन से जमुनिया स्थित उनके आवास पर लाया गया जहा हजारों लोगो ने उनकी अंतिम दर्शन श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनका अंतिम संस्कार दोमाठ घाट के पंडई नदी के किनारे बुधवार के शाम मे किया गया। बुधवार की शाम को की गई उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र सुधांशु गढ़वाल ने दी। प्रेमनारायण गढ़वाल का जन्म 1940 ई0 मे हुआ था। कांग्रेस सरकार में 1971 से 1983 तक बिहार मे एमएलसी रहे। इसी बिच 1980 से 1985 तक बिहार के गन्ना मंत्री, उद्योग मंत्री व जेल मंत्री रहे। मंत्री के पद पर रह कर उन्होंने जनता की सेवा की।वे भारतीय थारू कल्याण महासंघ के स्थापना कर वर्ष 1971 से 2015 तक भारतीय थारू कल्याण महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए थारू जाति के सभ्यता व संस्कृति को संजोए रखा तथा थारू जाति को प्रदूषित होने से बचाया। उन्होंने जमुनिया मे 1980 मे रघुवीर उच्च विद्यालय की स्थापना की। स्थापना कर थरुहट के सुदूर व पिछड़े इलाके मे शिक्षा का दीप जलाकर थरुहट के हजारों लड़के व लड़कीयों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने का काम किया। थरुहट क्षेत्र के रामपुर, गोनौली व हरनाटाड़ जैसे पिछड़े इलाकों मे भी नयी स्कूल की स्थापना करने मे सहयोग दिया तथा लोगो को शिक्षा मिलाकर आत्मनिर्भर बनाया। वे अपने पीछे विधवा पत्नी गोमती देवी, तीन पुत्र सुधांशु गढ़वाल, नरेंद्र गढ़वाल व ई0 शैलेन्द्र गढ़वाल तथा दो पुत्री इंदु देवी व बिंदु देवी को छोड़ गये है। उनकी पत्नी गोमती देवी पूर्व महिला संघ की अध्यक्ष है उनके छोटे पुत्र ई0 शैलेंद्र गढ़वाल पश्चिमी चंपारण जिला पार्षद के जिलाध्यक्ष रह चुके है। उनके इस आकस्मिक मौत पर पूरे जिले के थारू समाज मे शोक की लहर है जमुनिया बाजार उनके मौत पर बुधवार को बंद रहा। फोटो

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: कोविड-19 अस्पताल चल रहा नर्सो के भरोसे, डाक्टरों की हो तैनाती- विधायक
Next: Bihar News: दो दिवसीय अष्टजाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d