Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: कोविड-19 से निपटने हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कर रहा हरसंभव प्रयास।
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: कोविड-19 से निपटने हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कर रहा हरसंभव प्रयास।

जनवाद टाइम्स 26 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210426-WA0029

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया । जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि कोविड मरीजों के समुचित ईलाज के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार हर संभव प्रयास कर रहा है। कोरोना महामारी जैसी आपदा की घड़ी में सभी संबंधित कोरोना वारियर्स अच्छा कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिले में निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति सहित कोविड अस्पतालों में समुचित चिकित्सा व्यवस्था हेतु कई बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है ताकि जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु गठित जिलास्तरीय समिति पूरी तरह अलर्ट रहकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करें। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आवश्यकता पड़ने पर ग्रीन काॅरिडोर के माध्यम से हरसिद्धी एवं गोपालगंज जैसे स्थलों से ऑक्सीजन की उपलब्धता जिले में सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही कोविड मरीजों की जान बचाने के लिए जिले के सुदूर क्षेत्रों, कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए ग्रीन काॅरिडोर की व्यवस्था की जायेगी। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एसएचओ को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ग्रील, बेल्डर, ट्रैक्टर रिपेयरिंग, हुड निर्माण, नर्सिग होम सहित अन्य वैसे प्रतिष्ठान जहां ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत होती है का निरीक्षण करेंगे तथा खाली एवं भरा ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या, क्षमता आदि से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि क्षेत्रान्तर्गत ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता हेतु अग्रतर कार्रवाई करेंगे तथा इसकी लगातार समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिसिन शाॅप की भी लगातार जांच की जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोविड-19 से संबंधित आवश्यक दवाईयां निर्धारित दर पर ही बिक्री हो। किसी भी सूरत में ज्यादा कीमत पर कोविड-19 दवा की बिक्री नहीं हो। उन्होंने कहा कि अगर कहीं से निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर दवा बेचने की शिकायत प्राप्त होती है तो त्वरित गति से जांच की जाय और दोषी दुकानदार के विरूद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाय।

उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षे़त्रान्तर्गत कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की नियमित समीक्षा करेंगे। साथ ही कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करायेंगे। उन्होंने कहा कि कंटेनेमेंट जोन में पूरी सख्ती के साथ निर्धारित प्रोटोकाॅल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाना है। किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगायी जाय ताकि किसी भी प्रकार का संक्रमण फैले नहीं। साथ ही प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल कंटेनमेंट जोन प्रोटोकाॅल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहना होगा। सभी अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में बने रहेंगे ताकि विषम परिस्थिति में उनसे संपर्क कर समस्याओं का समाधान किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि आपात स्थिति में हरसिद्धी एवं गोपालगंज से ऑक्सीजन मंगाने हेतु ग्रीन काॅरिडोर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। ऑक्सीजन वाहन को लाने के लिए पर्याप्त संख्या में स्काॅर्ट वाहन की व्यवस्था कर दी गयी है।
उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी को निदेश दिया कि ग्रीन काॅरिडोर हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने को निदेशित करें ताकि ऑक्सीजन वाहन बिना किसी ट्रैफिक समस्या के ससमय जिले में उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, एस सेधु माधवन, उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, ओएसडी, बैद्यनाथ प्रसाद, एसडीएम, बेतिया, विद्यानाथ पासवान, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: 9 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Next: Bihar News: महुआ पुलिस ने 83कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d