बिहार न्यूज़ : ऊर्जा और उत्साह से भरपूर साइकिल रेस प्रतियोगिता का सफल आयोजन
मशाल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन साइकिल रेस, कबड्डी, फुटबॉल, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो और दौड़ में बालक-बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण। शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज सुबह 5:00 बजे साइकिल रेस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर–14 और अंडर–16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर सड़कों पर अपनी गति और संतुलन का अद्भुत प्रदर्शन किया।
निर्धारित दूरी और मार्ग
बालक वर्ग (अंडर 16): 5 किलोमीटर दूरी।
मार्ग : मनवा पुल थाना से जिउत ढाबा योगापट्टी रोड, टर्निंग के बाद पुनः मनवा पुल थाना।
बालिका वर्ग (अंडर 16): 3 किलोमीटर दूरी।
मार्ग : मनवा पुल थाना से बाल भारती पब्लिक स्कूल, टर्निंग के बाद पुनः मनवा पुल थाना।
विजेता प्रतिभागी
अंडर 16 वर्ग
बालक वर्ग:
प्रथम – अनीश कुमार (प्रखंड लौरिया)
द्वितीय – काजू कुमार (प्रखंड सिकटा)
तृतीय – अफरोज आलम (प्रखंड बगहा-1)
बालिका वर्ग:
प्रथम – खुशी कुमारी (प्रखंड नरकटियागंज)
द्वितीय – सविता कुमारी (प्रखंड बगहा-2)
तृतीय – प्रियंका कुमारी (प्रखंड गौनाहा)
अंडर 14 वर्ग
बालक वर्ग:
प्रथम – ईशान कुमार (प्रखंड रामनगर)
द्वितीय – लोकेश कुमार (प्रखंड बगहा-1)
तृतीय – कुलदीप कुमार (प्रखंड मैनाटांड़)
बालिका वर्ग:
प्रथम – लक्ष्मी कुमारी (प्रखंड गौनाहा)
द्वितीय – चंदा कुमारी (प्रखंड बेतिया)
तृतीय – प्रियंका कुमारी (प्रखंड बैरिया)
अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम
कबड्डी (अंडर 16 बालिका वर्ग फाइनल) : गौनाहा की टीम ने बैरिया को 38–4 से हराया।
क्रिकेट बॉल थ्रो (अंडर 16 बालिका वर्ग) :
प्रथम – मंजू कुमारी (पिपरासी)
द्वितीय – अनुष्का कुमारी (बगहा-2)
तृतीय – नसरीन खातून (मैनाटांड़)
लंबी कूद (अंडर 16 बालिका वर्ग) :
प्रथम – दामिनी कुमारी (गौनाहा)
द्वितीय – अर्चना कुमारी (लौरिया)
तृतीय – विनीता कुमारी (चनपटिया)
800 मीटर दौड़ (अंडर 16 बालिका वर्ग) :
प्रथम – रानी कुमारी (गौनाहा)
द्वितीय – पिंकी कुमारी (योगापट्टी)
तृतीय – रिया कुमारी (नरकटियागंज)
800 मीटर दौड़ (अंडर 16 बालक वर्ग) :
प्रथम – अफजल हमारी (बैरिया)
द्वितीय – धामू यादव (लौरिया)
फुटबॉल (अंडर 16 सेमीफाइनल) :
गौनाहा ने बगहा-2 को 4–3 से हराया।
बेतिया ने नौतन को 3–0 से मात दी।
आयोजन समिति का आभार
जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु बेतिया मनवा पुल थाना की स्कॉर्ट टीम, बेतिया मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस टीम, जिला साइक्लिंग फेडरेशन, तकनीकी अधिकारियों और वालंटियर्स का आभार व्यक्त किया।