Breaking Newsआज़मगढ़उतरप्रदेश

Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर दीवान ने घर के बरामदे में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी,

 

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़ : रिटायर सिपाही (दीवान) की की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में गोली लगने से मृत्यु हो गई। दीवान तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था। दूसरी पत्नी साथ छोड़ कर चली गई तो पहली की मौत हो चुकी है। दो बेटों की सड़क दुर्घटना में भी मौत हो चुकी है। पहली बहु बनारस में नौकरी करती है तो दूसरी बहू बच्चों को लेकर मायके चली गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ सगड़ी अजय यादव, थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह व फॉरेन्सिक की टीम पहुंची। पुलिसकर्मी घटना की छानबीन में जुटे रहे। रिटायर दीवान शिवजोर राम पुत्र सोपाल उम्र 66 वर्ष कुछ साल पहले सेवानिवृत्त होकर घर आए थे। मानसिक रूप से परेशान रहा करते थे। तीसरी पत्नी नीतू का कहना है गोली की आवाज सुनाई दी। जब बाहर आकर देखी तो मेरे पति को गोली लगी है और घायल अवस्था में गिरे पड़े हैं। एक बोलेरो गाड़ी अपनी थी। उसी का इन्हें 2 लाख रु देना था। जिससे हमेशा परेशान रहा करते थे। वहीं पहली पत्नी से तीन बच्चे राजेश बृजेश व पुत्री सुनीता तीनों की शादी हो चुकी थी। लेकिन दोनों पुत्रों की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। दूसरी पत्नी मात्र 1 हफ्ते के अंदर चली गई। उसके बाद एक तीसरी पत्नी नीतू आई। 1 वर्ष पूर्व नीतू के एक बच्चा भी है। सिपाही की मौत रहस्यमय बनी हुई है। रौनापर पुलिस पहुंची है घटना की छानबीन में जुटी हुई है।थानाध्यक्ष रौनापार नवल किशोर सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते 12 बोर बंदूक से गोली मार ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स