Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azamgarh News: आजमगढ़ लोहरा टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष, 30 समर्थकों समेत ब्लॉक परिसर में गिरफ्तार
  • Breaking News

Azamgarh News: आजमगढ़ लोहरा टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष, 30 समर्थकों समेत ब्लॉक परिसर में गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 22 October 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Azamgarh News: State President of Rashtriya Karni Sena, arrested along with 30 supporters in block premises at Azamgarh Lohra Toll Plaza

 

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

अतरौलिया । सूचना के अनुसार राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह फैजाबाद-अंबेडकरनगर के रास्ते बलिया जाने की तैयारी में थे। पुलिस को सूचना मिलते ही आजमगढ़ अम्बेडकर नगर जनपद की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स नाकेबंदी करके बैठ गई जिसकी भनक राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को लगते ही उन्होंने बसखारी से ही अपना रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते से निकले। मगर बसखारी के रास्ते को भी पुलिस नाकेबंदी कर उनको जिले में ना घुसने देने की पूरी तैयारी में थी। जिसकी भनक लगते ही राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने अपना रास्ता बदल कर किसी अन्य रास्ते से होते हुए बुढ़नपुर पहुंच गए। वही पुलिस भी अपनी पूरी तत्परता दिखाते हुए अपना जाल बिछा दिया और बुढ़नपुर में ही उनके समर्थकों संग उन्हें रोक दिया। काफी मान मनौअल के बाद भी राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे जिन्हें वही गिरफ्तार कर अस्थाई रूप से बनाये गये कोयलसा ब्लॉक परिसर में रखा गया।

Azamgarh News: State President of Rashtriya Karni Sena, arrested along with 30 supporters in block premises at Azamgarh Lohra Toll Plaza

इस मौके पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा ,क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला थानाअध्यक्ष अतरौलिया दिनेश कुमार यादव थानाध्यक्ष अहिरौला तथा थानाअध्यक्ष कप्तानगंज तथा भारी पुलिस बल भी मौजूद रही। करणी सेना के लोगों ने उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर से पूछा कि हमें किस जुर्म में गिरफ्तार किया जा रहा है एस डी एम बूढ़नपुर ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर आप लोगों को रोका जा रहा है। करणी सेना के लोगों को ब्लाक कोयलसा  में सभागार में ले जाया गया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी सिद्धार्थ एस डी एम बूढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्रा सीओ नपुर महेंद्र कुमार शुक्ला इंस्पेक्टरए अतरौलिया दिनेश कुमार यादवए एसओ ब्रह्मदिन पांडे मौके पर पहुंच गए और करणी सेना को रोक लिया गया। उन्हें शांति भंग धारा में पाबंद किया गया। बातचीत करने पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि बलिया में रिटायर्ड फौजी बिरेन्द्र सिंह के गिरफ्तारी के विरोध में हम लोग   जा रहे थे। योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी का खूब नारा करणी सेना के लोगों ने लगाया कहा कि योगी सरकार पुलिस के बल पर गुंडागर्दी कर रही है ।जो यह नहीं चलेगी इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह प्रदेश संयोजक अजीत सिंह जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह प्रदेश सचिव रितिक सिंह श्रवण सिंह जिला संयोजक पुष्कर सिंह बाराबंकी जिला अध्यक्ष डॉक्टर ज्योत्सना सिंह प्रदेश अध्यक्ष अंजली सिंह अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति सहित 30 की संख्या में लोग रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Azamgarh News: आजमगढ़ महिला स्वास्थ्य कर्मी के अपहरण मे मुख्य आरोपी संग दो को भेजा जेल
Next: Etawah News: आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिले के आला अधिकारियों ने की मीटिंग

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d