Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azamgarh News:  परंपराओं के निर्वहन में कोरोना काल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों व मेले में मिला जुला असर
  • Breaking News

Azamgarh News:  परंपराओं के निर्वहन में कोरोना काल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों व मेले में मिला जुला असर

जनवाद टाइम्स 3 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201103-WA0001

 

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

अतरौलिया।विजयदशमी के अवसर पर सभी जगहों पर मेला लगता है परन्तु तीन दिवसीय लगने वाले अतरौलिया  का ऐतिहासिक मेला  पूर्णिमा के दिन लगता है, मगर इस वर्ष कोविड़ गाईड लाइन के बंदिशों के चलते मूर्ति समितियों द्वारा मेला ना लगाने का निर्णय लिया गया था, सिर्फ मूर्तियां स्थापित कर पूजा समितियों ने अपनी परंपराओं का निर्वहन करने का निर्णय लिया।जिसकी वजह से पूजा समितियों द्वारा मेला ना लगाने के निर्णय पर कुछ लोगों ने राहत की सांस ली तो वही कुछ लोगो मे मायूसी दिखी।दुकानदारो में काफी उदासी देखी गयी तो वही पटरी दुकानदार भी बहुत कम दिखे। मेले में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही ।पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस बराबर चक्रमड करती रही, कहीं भी कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही तो वही महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए महिला कांस्टेबल भी भारी संख्या में मेला परिसर में तैनात कर दिया गया था। 2 दिन के मेले में कोई रौनक देखने को नहीं मिली तो वही दुकानदारों में भी काफी मायूसी छाई रही। जहां दूरदराज से लोग आकर पटरियों पर अपनी दुकानें सजाते हैं वही कोरोना काल में सिर्फ गिनी चुनी दुकानें ही देखने को मिली ।लोग अंदाजा लगा रहे है कि मेले के तीसरे दिन खरीदारी और लोगों की भीड़ हो सकती है। वही सभी मूर्ति समितियों द्वारा कोविड-19 का पालन भी किया जा रहा है ।लोगों ने तर्क भी दिया कि कोरोना  काल में ही बिहार चुनाव  हो रहा वहाँ जनसभा हो सकती है तो ऐसे छोटे-मोटे मेलों का आयोजन भी शासन के दिशा निर्देशों पर किया जा सकता था,मगर शासन ने कोविड़ नियमो का हवाला देकर मेले का रंग फीका कर दिया। अतरौलिया में पिछले कई दशकों से विजयदशमी को लगने वाला मेला पूर्णिमा के दिन ही लगता है और काफी दूर दूर तक लोगो मे इसकी पहचान है मगर इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए मेला ना लगाकर सिर्फ मूर्तियां स्थापित कर अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए अपने आने वाली पीढ़ियों को सभी मूर्ति समितियों द्वारा एक संदेश देने की कोशिश की गई। जिसमें स्थाई तथा पटरी दुकानदारों के हाथ सिर्फ मायूसी ही लगी ।क्योंकि जब मेले में कोई आएगा ही नहीं तो दुकान लगाने का मतलब ही क्या होता है।इस वर्ष सादगी के साथ खुले स्थानों पर छोटी मूर्तियां स्थापित कर दुर्गा प्रतिमा पूजा अर्चना की जा रही है। अधिकतर मुख्य रास्तों चौराहों पर स्थापित होने वाली मूर्तियां इस बार स्थापित ही नहीं की गई जो मूर्तियां  खुले मैदान व मुख्य मार्गो से हटकर रखी जाती थी वही  मूर्तियां स्थापित की गई। अतरौलिया कस्बे में लगभग दो दर्जन मूर्तियां स्थापित की जाती थी मगर इस बार मात्र 10 मूर्तियां ही रखी गई है । वही जहां पूरा नगर पंचायत विद्युत झालरों तथा सजावट से रोशन रहता था वही गिनी चुनी मूर्तियों के पास ही सजावट तथा रोशनी की व्यवस्था की गई है। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन भी किसी प्रकार की भीड़ नहीं दिखी तो प्रशासन ने भी चैन की सांस ली ।पूरे मेला क्षेत्र में प्रशासन की चौकसी बढ़ा दी गई थी कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला ।वही ऐतिहासिक मेले का आज तीसरा दिन भी जारी है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Azamgarh News: खेत जोतने के विवाद में फायरिंग कर घायल करने में 2 आरोपी चढ़े हत्थे, लाइसेंसी बन्दूक बरामद
Next: Etah News: भरे बाजार में एक लड़की ने दूसरी लड़की को कहा आंटी तो बाजार बना जंग का मैदान

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d