Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azamgarh News: दिल्ली से आ रही लक्जरी बस की आजमगढ़ अंबेडकर नगर सीमा के समीप वाहन से टक्कर
  • Breaking News

Azamgarh News: दिल्ली से आ रही लक्जरी बस की आजमगढ़ अंबेडकर नगर सीमा के समीप वाहन से टक्कर

जनवाद टाइम्स 18 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201118-WA0005

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़/शुकुलबाजार। अंबेडकरनगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के न्योरी बाजार के समीप बुधवार की सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पहली घटना न्योरी स्थित पूर्वी पेट्रोल पंप के पास हुई है जहां आजमगढ़ की तरफ से विपरीत दिशा में आ रहे बोल रहे वाहन ने डीसीएम वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बोलेरो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें एनएचएआई के एंबुलेंस द्वारा अतरौलिया स्थित 100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा गया। इसके कुछ ही देर बाद दूसरी घटना न्योरी बाजार के पश्चिमी पेट्रोल पंप के पास हुई जहां दिल्ली से आ रहे निजी लक्जरी बस की एनएचएआई के एमरजेंसी वाहन से भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल बस चालक को हॉस्पिटल भिजवाया गया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंचे कटका थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि सभी घायलों को चिकित्सालय भेजने के बाद दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
घायलों के नाम,
1-नागेंद्र प्रसाद(65) पुत्र मुसाफिर ग्राम भेदौरा थाना अहरौला आजमगढ़
2- महेंद्र प्रसाद(45) पुत्र मुसाफिर ग्राम भेदौरा थाना अहरौला आजमगढ़
3- मोनू सिंह(23) पुत्र नागेंद्र प्रसाद गोपालगंज भेदौरा थाना अहरौला आजमगढ़।
4- आकाश(22) पुत्र नागेंद्र प्रसाद गोपालगंज भेदौरा थाना अहरौला आजमगढ़।
5- इंद्रकली(50) पत्नी रामधनी ग्राम पटखौलिया थाना अतरौलिया आजमगढ़।
उपरोक्त सभी घायलों की हालत नाजुक होने के कारण कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय आजमगढ़ एवं वाराणसी रिफर कर दिया गया है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Azamgarh News: कुल्हाड़ी से वार कर ऑटो चालक की नृशंस हत्या, गांव के दबंग पर आरोप
Next: Vaishali News: घाटो पर भीड़ बिल्कुल कम होना चाहिए: सुर्दशन कुमार

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d