Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Ambedkernager News: ओवरलोड ट्रकों पर नहीं लग पा रही लगाम एआरटीओ में भ्रष्‍टाचार खत्‍म करना एक बड़ी चुनौती।
  • Breaking News

Ambedkernager News: ओवरलोड ट्रकों पर नहीं लग पा रही लगाम एआरटीओ में भ्रष्‍टाचार खत्‍म करना एक बड़ी चुनौती।

जनवाद टाइम्स 10 April 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Ambedkernager News: Stopping corruption in overloaded trucks is a big challenge to end corruption in ARTO.

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले मे प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद प्रशासन की नाक के नीचे ओवरलोड मौरंग व गिट्टी लदे ट्रक धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कस्बे से मौरंग लाद कर निकल रहे ट्रकों द्वारा सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है,लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने से अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय के मार्ग सहित कई मुख्य मार्गो की सड़कें ध्वस्त हो रही है।

जिले का उप संभागीय परिवहन कार्यालय दलालों का अड्डा बनकर रह गया है। चाहे लायसेंस बनवाने की बात हो या फिर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की, सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया है। अधिकारी कैबिन में बैठकर शिकायत आने पर कार्रवाई करने का दंभ भर रहे हैं। यानी जब तक शिकायत नहीं तब तक कार्रवाई किसी पर नहीं होगी। चाहे जिले की सड़कें बदहाल क्यों न हो जाएं। परिवहन अधिकारी ठान कर बैठे हैं कि खुद जाकर सड़कों पर वाहन की चैकिंग कभी नहीं करेंगे, शिकायत आएगी तब ही कैबिन से बाहर आएंगे। ऐसे में किस तरह परिवहन कार्यालय का काम होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ओबरलोड ट्रकों के बारे में पूछने पर उससे बचने के लिए एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ाते नजर आते हैं पीटीओ एआरटीओ को दोषी बनाएंगे और ए आर टी ओ ,आर आई को यह स्थिति परिवहन विभाग के अधिकारियों की है अंत में यह कहा जाता है कि कार्यवाही की जा रही है। नवीन तैनाती पीटीओ विवेक सिंह के पाने के पश्चात ओवरलोड वाहनों पर चाबुक करना शुरू किया जिससे वाहन मालिकों में खलबली मच गई थी। मोटर मालिकों के यूनियन के मिलने के पश्चात अचानक शांत होना अपने आप में एक अहम सवाल है।

और उसके पश्चात पीटीओ विवेक सिंह ने अंबेडकर नगर में ट्रकों को खुली छूट दे रखी है।
जिलेभर में रसूखदारों के वाहन सड़कों को छलनी कर रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी रसूखदारों के ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। अंबेडकर नगर जनपद में इन वाहनों का तांडव देखते ही बनता है। जबकि हकीकत दो-चार ट्रकों को पकड़ कर चालान करने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों से जुर्माना की रसीद कटवा कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। वही इस मार्ग से रोजाना छोटे- बड़े करीब चार सौ से अधिक ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इससे पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को तो लाखों रुपए की आमदनी होती हैं। लेकिन सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लग रहा हैं।
यह समझ से परे है परिवहन विभाग द्वारा इस प्रकार कार्रवाई नहीं किए जाने से पूरे मामले में भ्रष्टाचार की बू आने लगी।इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारी ओवरलोड गाड़ी गाड़ियों से प्रति गाड़ी ₹5000 की वसूली हुई कर रहे हैं जिसके कारण विभाग द्वारा आंख मूंद कर अवैध परिवहन की इजाजत दी जाती है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: चिमकी बुखार को लेकर बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड के सभी सेविका को प्रखंड सभागार मे प्रशिक्षण किया गया।
Next: Etawah News: इटावा हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d