संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकर नगर/- जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आये भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य व क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी का भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अगुवाई में जनपद के भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया!मालूम हो जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विधायक संजू देवी,विधायक अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणीराम,उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास बैंक निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज़,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमशीला यादव,भाजपा नेत्री उपमा पाण्डेय,शारदा पाण्डेय,अम्बिका जायसवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर मिश्र,मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप वर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र,सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश चंद्र शुक्ला,भायुजमो जिलामंत्री अभय सिंह मोनू,युवा नेता श्रीकान्त कन्नौजिया,मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी,मण्डल उपाध्यक्ष अंगद उपाध्याय,मण्डल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह,भायुजमो मण्डल महामंत्री जितेंद्र मोहन मिश्र,सेक्टर प्रभारी नन्दलाल तिवारी ने दोनों पदाधिकारियों का भव्य स्वागत माल्यार्पण एवं बुके भेंटकर किया।आलापुर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत से गदगद प्रदेश महामंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं से गम्भीरता से लगने को कहा जिससे अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित हो सके।पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गाँव गरीबों के विकास के लिए संकल्पित है जिसके लिए पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जिले के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।