Breaking Newsअंबेडकर नगरउतरप्रदेश

Ambedkernager News: पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के 82 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन।

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र कटेहरी के श्रवण क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया|इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आये समाजवादी पार्टी में शामिल साथियों को सदस्यता दिलायी गयी। आपको बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय रहे|कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय ने किया|मुख्य अतिथि पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सपा माता प्रसाद पाण्डेय व जिलाअध्यक्ष रामशकल यादव उपस्थिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा व पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के समक्ष पूर्व सदस्य जिला पंचायत धीरज शुक्ला व पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुरेश चन्द्र व आशाराम त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों साथियों के साथ बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए|इस दौरान जिला पूर्व विधायक अभय सिंह,पूर्व सदस्य विधान परिषद विशाल वर्मा,जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत रणविजय सिंह,उत्तम चौधरी,मलखान सिंह,शेषकुमार वर्मा,अविनाश चौधरी,जुग्गीलाल गौतम,अजय गौतम,अमरनाथ वर्मा,अनिल निषाद,प्रेम सागर प्रजापति,अनिल कुमार,महेंद्र गौतम,अनूप गौतम,कांजी सरन गौतम, महेंद्र गौंड,आशाराम गौतम,आत्माराम, पंचम कन्नौजिया,सुरेन्द्र कुमार,नरसिंह भारती,हृदय राम,पवन यादव,विजय बहादुर मिश्र,प्रधान सुरेन्द्र गौतम,राजाराम भारती,विमल कुमार,विशाल कुमार,राम प्रकाश,बब्लू गौतम,केशव राम,राजेश कुमार सहित क‌ई भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे|

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स