Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Ambedkarnagar News: ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
  • Breaking News

Ambedkarnagar News: ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

जनवाद टाइम्स 31 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210331_192821

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र अन्तर्गत शिक्षा के माध्यम से ही समाज की कुरीतियों को दूर कर स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव हो सकता है जिससे समाज और देश की उन्नति सम्भव है। उक्त बातें विकासखंड जहांगीरगंज स्थित ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित में विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि आलापुर विधायक श्रीमती अनीता कमल ने कही । आपको बता दें कि इंगलिश मीडियम ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल रही जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल ,विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, व युवा नेता अभय सिंह मोनू मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक डॉ श्रीकान्त मिश्रा ने किया जबकि संचालन अजीत सिंह ने किया। समारोह में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देखकर मौजूद लोग तालियों से उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया ।वार्षिकोत्सव समारोह में राष्ट्रीय बाँसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुरने अपनी बाँसुरी के सुरों से समा बांध दिया तो गायक मुकेश अग्रहरि, सन्तोष पाण्डे, दीपक गोंड़ ने दर्शकों को अपनी प्रस्तुति देकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत विद्यालय के संरक्षक लालमणि गोंड़ पत्रकार ,प्रबन्धक रमेशचन्द्र गुप्ता प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता एवं शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ,बुके एवं माल्यार्पण कर किया गया प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर मुख्य अतिथि ने विद्यालय को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न होने में शिक्षक संग्राम शर्मा, सुनील गुप्ता, विभयराज उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रामनरेश गोंड़, दिलशाद अहमद ,राघवेन्द्र सैनी, अंजनी, अंजू, नीतू मिश्रा ने सराहनीय योगदान दिया मौके पर दुर्गेश पाण्डे, समशेर सिंह राजपूत,मुकर्रम खान सहित अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक मौजूद रहे । कार्यक्रम समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता ने आए हुए सभी गणमान्य एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ समापन।
Next: मेरठ न्यूज: थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d