Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Ambedkarnagar News: कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से कार्तिक पूर्णिमा तक देसी घी के दीपक जलाने से पापों से मुक्ति मिलती है।
  • Breaking News

Ambedkarnagar News: कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से कार्तिक पूर्णिमा तक देसी घी के दीपक जलाने से पापों से मुक्ति मिलती है।

जनवाद टाइम्स 24 November 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201124-WA0008

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले मे देव प्रबोधिनी एकादशी पर योग निद्रा से भगवान श्री हरि विष्णु जागृत होंगे। सभी तिथियों का किसी न किसी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से सीधा संबंध मानागया है। भारतीय सनातन परंपरा के हिंदू धर्म ग्रंथों में हर माह के विशिष्ट अतिथि की पहचान मानी गई है। किसी विशेष पर्व पर पूजा अर्चना करके मनोरथ की पूर्ति की जाती है। इसी क्रम में कार्तिक माह की एकादशी तिथि की विशेष महिमा मानी गई है। कार्तिक मास का यह प्रमुख पर्व है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देव प्रबोधिनी हरि प्रबोधिनी, देवोत्थानी एकादशी के रूप में भी इस दिन की मान्यता है।
विदेशी सरजमीं पर धर्म ध्वजा फहराने वाले आचार्य राकेश पांडेय के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कार्तिक पूर्णिमा तक शुद्ध देसी घी के दीपक जलाने से जीवन के सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। देवोत्थानी एकादशी का व्रत महिलाओं के लिए समान रूप से फलदाई माना गया है। अपने जीवन में मन वचन कर्म से पूर्ण रूप विशेष फलदाई रहता है। भगवान् श्री हरी विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन क्षीर सागर में योग निद्रा हेतु प्रस्थान करते हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं। भगवान श्री विष्णु के जागृत होते ही समस्त कार्यय शुभ मुहूर्त में प्रारंभ हो जाते हैं। इस बार 25 नवंबर को बुधवार को मनाया जाएगा।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 नवंबर मंगलवार को रात्रि 4:29 पर लगेगी अगले दिन बुधवार को रात्रि 6:14तक रहेगी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन उपवास रखकर भगवान श्री हरि विष्णु की विशेष पूजा करने का विधान है। व्रतकर्ता को प्रातः काल अपने आराध्य देवी देवता की पूजा अर्चना के पश्चात एवं भगवान श्री विष्णु की पूजा अर्चना का संकल्प लेना चाहिए। श्री विष्णु सहस्त्रनाम, श्री पुरुषसूक्त, द्वादश अक्षर मंत्र:- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करना चाहिए। आज ही के दिन मंडप बनाकर शालिग्राम जी के साथ तुलसी जी का विवाह रचाया जाता है। कार्तिक मास एकादशी व्रत का विशेष महत्त्व है ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Vaishali News: जेडीयू के दो दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गयी।
Next: Meerut News : थाना पुलिस ने पकड़ा बाईक चोर

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d