संवाददाता पंकज कुमार ।अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकटा बुजुर्ग में रास्तों पर जलभराव को लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणो के द्वारा प्रदर्शन किया गया यह सड़क मार्ग अंबेडकर नगर और आजमगढ़ जिले को जोड़ती है।

बता दें कि ग्रामीणों का कहना है यह सड़क मार्ग ग्राम सभा बनकटा बुजुर्ग से नहरूमपुर जिला आजमगढ़ के लिए सीधे तौर पर जोड़ती है वही ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क लगातार बारिश होने के कारण व छोटी सरजू नदी से मिली के कारण सड़क पानी से जलमग्न रहती है और ग्रामीणों ने कहा कि हमारी खेती आजमगढ़ जिले में पड़ती है सड़क पर जलभराव होने के कारण घुटने से ऊपर पानी है।

ग्रामीणों ने कहा कि जिससे हम लोग इस सड़क पर प्रतिदिन पैदल व दो पहिया वाहन आते जाते रहते हैं कितनी बार तो लोग पानी अधिक होने के कारण गिरकर सड़क पर चोटिल भी हुए हैं बड़ी दिक्कत व परेशानियाें का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने कहा कि इस साल धान कि फसल पानी में डूब कर फसल भी नष्ट हो गई कई बार हम लोगों ने विधायक व प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से कहा की सड़क पर मिटटी पटवा कर ऊंची करवा दें जिससे पानी न भरे सड़क पर लेकिन वह हमारी बात को सुनकर टाल देते हैं ।

इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सिंह अश्वनी कुमार सिंह विष्णु दत्त सिंह रामहित चौहान प्रभुनाथ चौहान विक्रम चौहान चंद्रबली वर्मा प्रसिद्ध नारायण चंद्रभान यादव रामधनी विश्वकर्मा दिनेश चौहान, भाजपा बूथ अध्यक्ष संतराम,बलवंत सिंह, अलाउद्दीन सिरताजी देवी शुग्गी देवी अनीता देवी सुरजा देवी नीलम देवी सहित कई सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।