Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : सरयू नदी के तटीय गांव की हजारों एकड़ धान की फसल बाढ़ से बर्बाद

जनवाद टाइम्स 5 September 2020
Ambedkar Nagar UP
Share News
       

संवाददाता-पंकज कुमार । अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी के तटीय गांव की हजारों एकड़ धान की फसल बाढ़ की विभीषिका में सरयू नदी के कीचड़ (गाद) में दब कर किसानों की कमाई नष्ट हो गयी जिससे अन्नदाताओं का अरमान पानी की भेंट चढ़ गया ।

Ambedkar Nagar UP

बता दें कि ग्राम इटौरा ढोलीपुर, सराय हंकार, गोपालपुर, कमालपुर, घिनहापुर के किसानों के अरमानों पर सरयू नदी का पानी अपने साथ लाए बाढ़ की गाद( कचड़े) से हजारों एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।किसान तालुकदार सिंह,परमात्मा सिंह,यशवंत सिंह, राघवेंद्र सिंह,बिन्द्रा शर्मा, रामसुमेर यादव,गोमती यादव, झमई निषाद,लोकई गोंड़,नकछेद निषाद,संगम निषाद,बलजोर निषाद,रामकेश यादव,उदयभान यादव,नन्हें यादव आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि बीते कई दशकों के बाद आई भीषण बाढ़ माझा कम्हरिया,आराजी देवारा के साथ-साथ सरजू नदी के तटीय गांव इटौरा ढोलीपुर,सराय हंकार,गोपालपुर, मुबारकपुर  पिकार, कमालपुर पिकार,घिन्हापुर सहित अन्य गांवों के हजारों किसानों की लगभग 1000 एकड़ धान की फसलें बाढ़ की आगोश में आने से सड़ गयी और ऊपर से नदी का कीचड़ चढ़ गया जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी । किसानों का कहना है कि जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन खेती ही है फसल डूब कर नष्ट हो जाने से सारे अरमान पर पानी फिर गया सरकार से सहायता ना मिली तो सभी किसान भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ,व भावेश सिंह गंगे ने बाढ़ प्रभावित किसानों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर किसानों की सहायता की मांग की है । इस संबंध में उपजिलाधिकारी आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों का मेरे द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया है और आकलन संबंधित कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है।आंकलन के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।अन्नदाता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदा का लाभ पाने से वंचित हो जाते हैं जिससे उनकी मेहनत मजदूरी के साथ लागत भी मुवावजा राशि से नही मिल पाती जिसका मलाल किसानों को है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : गांव मे गन्ना विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन
Next: Ambedkar Nagar : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुशल नेतृत्व में बूथों का गठन

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.