संवाददाता पंकजकुमार
अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र मे ड्यूटी के समय सख्त दिखने वाले पुलिसकर्मी जब गरीब व लाचार लोगों को खुशिया बांटते हैं तो वह दिन सभी के लिए खास हो जाता है। थाना राजेसुल्तानपुर की पुलिस ने वृद्ध व गरीबों को मिठाई दीया बांट कर दीपावली के त्योहार को यादगार बना दिया। महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों को आशीर्वाद दिया तो गरीबों ने भी दुआ देने में कोताही नहीं की।
थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र गांव में जाकर महिलाओं मिष्ठान का वितरण किया। वक्त की बेरहम मार झेल रही इन महिलाओं को थाना राजेसुल्तानपुर एस आई कृपा शंकर यादव ने जब मिष्ठान दिये का वितरण किया ने उनके चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने तुरंत ही आशीर्वाद देकर दीपावाली पर्व को खास बना दिया। उम्मीद की आस लगाये बैठे असहाय लोगों की मनचाही मुराद पूरी कर दी। एसआई व कास्टेबल द्वारा असहायों को मिठाई दीया के साथ मोमबत्ती, लाई, पटाखे आदि का वितरण किया। तोहफों ने असहाय लोगों की दीपावली को बेहद खास बना दिया।
एसआई कृपा शंकर यादव व कास्टेबल मनोज यादव अमित चौरसिया अनिल यादव जाकर गरीब बच्चों को मिठाई दीया का वितरण कर साबित किया कि त्योहार में खुशियां मनाने का सभी लोगों को हक है एसआई व कांस्टेबल का क्षेत्र में यह सराहनीय कार्य करने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।