Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजःराम दीपावली का गहरा संबंध असुरों का संहार कर असत्य पर सत्य की विजय राधिका किशोरी 

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील क्षेत्र के आलापुर थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम लालमन पुर ऊंचे डीह स्थित आदि शक्ति मां परमेश्वरी धाम पर चल रहे संगीतमय रामकथा के चौथे दिन प्रसिद्ध कथा वाचिका राधिका किशोरी ने श्री राम जन्म जीवन प्रसंग को भावपूर्ण कथा सुनाते हुए कहा कि,प्रातः काल उठकर रघुनाथ, मातपिता गुरु नावही माथा प्रभु श्री राम माता-पिता का कैसे सम्मान करते हैं यह हमें राम जी से प्रेरणा लेनी चाहिए । जो लोग प्रभु राम की भक्ति सच्चे मन से करते हैं उनका जीवन सुखमय और मर्यादित बना रहता है।

 

 

IMG 20211105 WA0026 कलयुग में राम नाम का विशेष महत्व है राम नाम जपने से कोटि यज्ञों का फल प्राप्त होता है । राधिका किशोरी ने कहा कि प्रभु राम और दीपावली का गहरा संबंध है। असुरों का संहार कर एवं असत्य पर सत्य की विजय के बाद उनके अयोध्या आगमन पर पूरे राज्य को दीपों से जगमग करके उल्लास मनाया गया था और स्वागत किया गया था ।अतः मनुष्य को चाहिए अपने अंतह और बाह् जगत को आलोकित कर अंधकार रूपी सभी बुराइयों को दूर भगाएं ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःराम दीपावली का गहरा संबंध असुरों का संहार कर असत्य पर सत्य की विजय राधिका किशोरी मर्मज्ञ कथा वाचिका ने प्रभु राम के गुरु वशिष्ट जी का वर्णन करते हुए गुरुकुल शिक्षा पद्धति के महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं को दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई दी।इस मौके पर सूर्यप्रकाश दुबे, हनुमान दुबे ,रमाकांत दुबे, बृजेश मिश्रा, बद्रीनाथ मिश्रा, सुरेश सिंह, रामकेश सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, हरीराम वर्मा, दूधनाथ मिश्रा मौजूद रहे।