संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत नववर्ष पर गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर को हाई टेक शौचालयों व स्नानागारों की सौगात मिली।
जिसका उद्घाटन माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामचरन सिंह ने किया। जिले के सुदूर पूर्वांचल में स्थित उक्त कॉलेज में न केवल 2500 से अधिक विद्यार्थी विद्याध्ययन करते हैं। अपितु पाठ्येत्तर क्रियाओं में भी जिले में कॉलेज का विशिष्ट स्थान है। आपको बता दें कि विद्यालय में वैज्ञानिक व मेडिकल साइंस के मानकों को ध्यान में रखते हुए लगभग 20 लाख रुपयों से अधिक लागत के कुल 6 शौचालयों,स्नानागारों व प्रसाधनों का निर्माण किया गया है।
जिसका आज लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर प्रबन्धक सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह,प्रधानाचार्य कप्तान सिंह सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहे।