Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • अम्बेडकर नगर न्यूज : चौपाल में भाजपाइयों ने जन कल्याणकारी नीतियों से ग्रामीणों को किया जागरूक
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : चौपाल में भाजपाइयों ने जन कल्याणकारी नीतियों से ग्रामीणों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 16 January 2024

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
अम्बेडकर नगर न्यूज : चौपाल में भाजपाइयों ने जन कल्याणकारी नीतियों से ग्रामीणों को किया जागरूक

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीबों एवं असहायो को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव पहुंचा रही है जिससे कोई जरूरतमंद योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।IMG 20240116 WA0285

पूर्व विधायक अनीता कमल ने बतौर मुख्य अतिथि अकथरा नरायनपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सचिव रामजीत यादव एवं खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा के संचालन में ग्राम प्रधान संतप्रसाद की अध्यक्षता में विकसित भारत यात्रा का भव्य आयोजन ग्राम पंचायत में सम्पन्न हुआ । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य एवं गरीबों और पात्र व्यक्तियों को शासन से मिल रही योजनाओं के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि जरूरतमंदो को योजनाओं का लाभ मिले सरकार की यही मंशा है। कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त राजबहादुर यादव,कृषि विभाग से डा कमलेश कुमार निषाद,मनोज कुमार सिंह,अरूण कुमार गुप्ता, समाज कल्याण विभाग से सहायक विकास अधिकारी चंद्रभूषण राव, सिंचाई विभाग से अवर अभियंता लघु सिंचाई एसएफ अशरफ, उद्योग सेवा एवं व्यवसाय विभाग से पीडी राय, मुख्य सेविका कर्मावती देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा देवी, सहायिका साबित्री,आशासंगिनी शशिकला आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में शामिल विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ उठा रहे ग्रामीणों को किसान सम्मान निधि,आवास, शौचालय, पेंशन योजना,आदि उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र व बच्चों को निपुण प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया ।अम्बेडकर नगर न्यूज : चौपाल में भाजपाइयों ने जन कल्याणकारी नीतियों से ग्रामीणों को किया जागरूक

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रिया सिंह पत्नी हरिगोबिंद सिंह की गोद भराई का रस्म अदा किया। कार्यक्रम में सहायक खण्ड विकास अधिकारी योगेन्द्रनाथ सिंह पूर्व प्रधान देवव्रत मिश्रा ,जयंत निषाद, केयर टेकर विनीता निषाद, कोटेदार श्यामनारायन सिंह, पंचायत सहायक शिवम कन्नौजिया, प्रधानाध्यापक, शिक्षक शिक्षिकाऐं,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रवींद्र कुमार चक्रवर्ती, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी
Next: Bihar News-गृह रक्षा वाहिनी की अनुकंपा समिति की बैठक जिलाधिकारी वैशाली की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d