अम्बेडकर नगर न्यूज़ : जिला स्तरीय एक दिवसीय किसान गोष्ठी व अमृत बजट चर्चा कार्यक्रम में किसानों की उमड़ी भीड़

संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जनपद के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज मे जिला स्तरीय एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवम अमृत बजट चर्चा का कार्यक्रम विकासखंड जहांगीरगंज परिसर में किया गया।
आपको बता दें कि मुख्य अतिथि उपेन्द्र शुक्ला प्रदेश मंत्री संगठन किसान मोर्चा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा,सुमन पांडे जिला उपाध्यक्ष,पूर्व विधायक अनीता कमल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशोर राजभरने किया जबकि संचालन बृजेश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने किया।कार्यक्रम में अमृत बजट किसान गोष्ठी के संयोजक संतोष कुमार सिंह अध्यक्ष किसान मोर्चा की देख भाल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संतोष सिंह ने बजट पर चर्चा करते हुए किसानों को एफ पी ओ गठन में सहयोग करने हेतु मोबाइल नंबर देते हुए बताया कि समूह में किसान जब एकत्र होते हैं तो उनकी पूरी बात को कोई भी अधिकारी या जनता आसानी से सुनता है जिससे सभी कार्य अच्छे से पूर्ण हो जिसमे महिला संगठन का महत्वपूर्ण योगदान है। महिला कृषक को विभिन्न योजनाओं में साठ प्रतिशत अनुदान है वही पुरुष किसानों को चालीस से पचास प्रतिशत ही अनुदान देय है। सुमन पांडे ने महिला किसान एवम समूह की भारी संख्या में उपस्थिति महिलाओं देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अमृत बजट किसान गोष्ठी पर प्रसन्नता जाहिर किया और अपने महिला समूह के किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कई योजनाओं पर प्रकाश डाला।जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया की अमृत बजट किसान गोष्ठी का सफल कार्यक्रम के लिए किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह को बहुत बहुत बधाई और बजट में अस्सी हजार करोड़ काबजट किसानों के लिए किया गया है जिसमे महिला समूहों एवम महिला संगठन पर खर्च की विशेष व्यवस्था है।कार्यक्रम में पुरूष किसानों की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही जिसमें समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो की महिलाएं उपस्थित रही।
इस मौके पर कृषि प्रभारी संजीव कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र वर्मा प्रा सहायक रितेश प्रजापत वी टी यम अरुण कुमार गुप्ता मनोज कुमार मुकेश कुमार राहुल कुमार विपिन, गौरव दुबे,कन्हैया सिंह, अभय सिंह मोनू , राजेसुल्तानपुर चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी राधेश्याम पांडे, शशिकांत मिश्रा,भवरनाथ विश्वकर्मा, मनोरमा मिश्रा ,पूनम निषाद, गुनियानिषाद,पूनमउपाध्याय, सुमन धारिया, प्रकाश चंद्र शुक्ला,सहित सैकड़ों किसान लगभग छः सौ महिला मौजूद रही।अंत में कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह ने सबका आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी के समापन की घोषणा किया।