Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • AgraNews: जैतपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ी अवैध शराब
  • Breaking News

AgraNews: जैतपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ी अवैध शराब

जनवाद टाइम्स 26 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20210326_195339

संवाददाता सुशील चंद्रा

पंचायत चुनाव के चलते क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी जोरों पर है।अवैध शराब और नकली शराब पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं।

IMG 20210326 195353
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक आगरा ग्रामीण पूर्वी के निर्देशन में जैतपुर पुलिस के द्वारा थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों से अवैध शराब के क्वार्टर पकड़े जाने के मामले प्रकाश में आये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण में बीती शाम मुकुट पुरा चौराहे पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वस्तु और वाहन को लेकर चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को पंचायत चुनाव में खपाने के लिए अवैध शराब क्षेत्र में तस्करी कर लाये जाने की सूचना मिली।पुलिस सूचना पर सक्रिय होकर चैकिंग करने लगी।

IMG 20210326 195339

चैकिंग के दौरान जसवंत उर्फ जस्सू पुत्र गोविंद सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नयापुरा थाना जैतपुर को पुलिस द्वारा 70 अवैध शराब के क्वार्टर सहित गिरफ्तार कर लिया गया वहीं दूसरे मामले में भी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु और वाहन की चेकिंग के दौरान मऊ गांव के पास अभियुक्त शीलू भदौरिया पुत्र उदय भान सिंह उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम मऊ थाना जैतपुर को 35 अवैध शराब के क्वार्टर सहित गिरफ्तार कर लिया गया दोनों ही अभियुक्तों के खिलाफ थाना जैतपुर में आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया चैकिंग करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह उपनिरीक्षक कपिल कुमार हेड कांस्टेबल राकेश कुमार कांस्टेबल ओमवीर शामिल रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: सत्र2020-2021दशम वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को दी गई विदाई, स्कूल प्रशासन ने उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Next: मेरठ न्यूज: तमंचे व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d