Breaking Newsअपराधआगराउतरप्रदेशत्वरित टिप्पड़ी

Agra Uttar Pradesh : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाए जाने की, की माँग

 

संवाददाता सुशील चंद्र : कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने आज प्रशासन से पिनाहट क्षेत्र में नाबालिग से किये गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की माँग की।कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जहाँ एक ओर बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने की बात करती है वहीं दूसरी ओर बेटियों पर बढ़ते अत्याचार को रोकने में असफल साबित हो रही है उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में बेटियों और महिलाओं की हालत दयनीय स्थिति में पहुँच गयी है। आये दिन बच्चियों और महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि अभी नगला तेजा की घटना से पर्दा उठा भी नहीं था कि पिनाहट के मनोना गावँ में बीती रात एक 15 वर्षीय किशोरी को नामजद दबंग रात के 10 बजे घर से उठाकर ले गए और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के आरोपी खुले आम घूम रहे हैं क्योंकि उन्हें सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण प्राप्त है।मनोज दीक्षित ने कहा कि गरीब तो बेचारे रोजी रोटी तक के लिए परेशान हैं लेकिन इन बेशर्म दरिंदों को जिनके ऊपर सत्ता का हाथ है उन्हें कोई असर नहीं है।इनकी मानसिकता तो वही है।उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े किए ।उन्होंने कहा कि पीड़िता की माँ के द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।जिलाध्यक्ष ने सरकार से गरीब बच्चियों की सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है उन्होंने कहा है कि सरकार ने अगर गरीबों के साथ हो रहे अत्याचार को नही रोका तो आने वाले समय में प्रदेश और केंद्र सरकार का नामोनिशान मिट जाएगा।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स