Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News: महिलाओं में हुए वाद विवाद के बाद भिड़ गए चाचा भतीजा

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: थाना बासोनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव खुमान सिंह पुरा में दो परिवार की बीच महिलाओं में विवाद हो गया महिलाओं में हुए विवाद के बाद चाचा और भतीजे में गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को धर्म सिंह पुत्र सुखराम उम्र करीब 45 वर्ष ब भतीजा राकेश पुत्र रामरतन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी खुमान सिंह पुरा थाना बसौनी में घर की महिलाओं के बीच काम को लेकर विवाद हो गया।

Agra News: महिलाओं में हुए वाद विवाद के बाद भिड़ गए चाचा भतीजा

महिलाओं में हुए आपसी विवाद के बाद विवाद चाचा और भतीजे में हो गया जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई कर चालान कर दिया।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स