Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: जंगल में हैंड ग्रेनेड बम मिलने से मचा हड़कंप एक्सपर्टो की पहुंची टीम बीडीएस की टीम ने बंम को किया निष्क्रिय
  • Breaking News

Agra News: जंगल में हैंड ग्रेनेड बम मिलने से मचा हड़कंप एक्सपर्टो की पहुंची टीम बीडीएस की टीम ने बंम को किया निष्क्रिय

जनवाद टाइम्स 13 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210913-WA0101

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

जैतपुर: जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सजेती निवासी अतुल पुत्र सुरेंद्र सिंह राजपूत उम्र करीब 14 वर्ष सोमवार को सुबह अपने पशुओं को चराने के लिए यमुना के जंगल में गया था। तभी उसे झाड़ियों में जंग लगा हुआ हैंड ग्रेनेड मिला जिस पर किशोर ने अन्य ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। हैंड ग्रेनेड बम को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी ।

 

IMG 20210913 WA0099 बम मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जंगल में पहुंचे जहां उन्होंने झाड़ियों में जाकर देखा तो पुराना जंग लगा हुआ हैंड ग्रेनेड पड़ा हुआ था। जिसकी पिन चालू जिंदा अवस्था में थी। तत्काल पुलिस कर्मियों ने वहां ग्रामीणों को जागरूक किया। मौजूद ग्रामीणों को हटाया गया। जंगल के लिए जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया पूरी एरिया को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया । थानाध्यक्ष द्वारा उच्च अधिकारियों को मामले के बारे में अवगत कराया गया। मौके पर चारों तरफ पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए।

 

IMG 20210913 WA0101बम निरोधक दस्ता टीम को सूचित कर फॉरेंसिक जांच टीम के साथ एक्सपर्टो की टीम को भी बुलाया गया। क्षेत्र में हैंड ग्रेनेड बम कहां से आया बड़ा सवाल था। ग्रामीण आपस में चर्चा करते रहे कि आखिर बम क्षेत्र में आया कहां से आया।वही
सूचना पर सोमवार दोपहर बाद आगरा से फॉरेंसिक की टीम एवं बीडीएस बम निरोधक दस्ता की टीम जंगल में बंम वाले स्थान पर पहुंची जहां फॉरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

 

Agra News: जंगल में हैंड ग्रेनेड बम मिलने से मचा हड़कंप एक्सपर्टो की पहुंची टीम बीडीएस की टीम ने बंम को किया निष्क्रिय वही बम निरोधक दस्ता दल की टीम ने जंगल में दूर जाकर खाली स्थान पर गहरा फावड़ा से गड्ढा खोदकर हैंड ग्रेनेड बम को जमीन में रखकर मिट्टी और बालू से भरी बोरियों के बीच दवा दिया। उसके बाद बम को धमाके के साथ डिफ्यूज करते हुए निष्क्रिय किया गया। बम का धमाका इतना तेज था कि जमीन से बालू और मिट्टी की बोरियों के चिथड़े उड़ गए आसपास के ग्रामीण आवाज सुनकर सहम गए। हैंड ग्रेनेड निष्क्रिय होने के बाद पुलिस एवं दस्ता दल की टीम ने राहत की सांस ली।

 

Agra News: जंगल में हैंड ग्रेनेड बम मिलने से मचा हड़कंप एक्सपर्टो की पहुंची टीम बीडीएस की टीम ने बंम को किया निष्क्रियपुलिस टीम का मानना है कि हैंड ग्रेनेड बम काफी पुराना था जमीन में दवा होने के कारण जंग लग गई थी जंगल में मिट्टी खुदाई के दौरान निकलने पर किसी द्वारा फेंक दिया गया। फिर भी पुलिस पूरे साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया जंगल में किशोर को बम दिखा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी मौके पर पहुंचकर एरिया को सील कर दिया था। जांच टीम एवं बम निरोधक दस्ता टीम पहुंचने के बाद बम को दूर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया है। हैंड ग्रेनेड की छानबीन की जा रही है जांच में स्थिति साफ होगी।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News : एन डी जैन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने दबंगई से विद्यालय में अध्यनरत पुराने बच्चों को किया निष्कासित
Next: Agra News: शराब के ठेके का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने शराब की पेटियां व नकदी की चोरी

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d