Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: दरोगा ने विवेचना के नाम पर विधवा से ली रिश्वत पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर विवेचना अन्यत्र थाने में ट्रांसफर करने की की माँग
  • Breaking News

Agra News: दरोगा ने विवेचना के नाम पर विधवा से ली रिश्वत पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर विवेचना अन्यत्र थाने में ट्रांसफर करने की की माँग

जनवाद टाइम्स 14 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: दरोगा ने विवेचना के नाम पर विधवा से ली रिश्वत पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर विवेचना अन्यत्र थाने में ट्रांसफर करने की की माँग

बाह आगरा : कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी इटावा क्षेत्र में हुई थी।पति की मृत्यु के बाद ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न व मारपीट कर उसे निकाल दिया गया।तब से विधवा अपने मायके में रह रही है। विधवा ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कार्रवाई के नाम पर थाने के एक दरोगा पर विधवा ने दो हजार रुपए लेने तथा अब और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली बाह क्षेत्र निवासी एक विधवा का है। जहां पीड़िता ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा मुनिराज जी से मिलकर दरोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता शिल्पी पुत्री दिनेश चंद निवासी कस्बा बाह के अनुसार कुछ महीने पूर्व अपने पति की मृत्यु के बाद ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न कर पीड़िता से दहेज की मांग की गई और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ बाह कोतवाली में दहेज एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराए हुए 4 महीने हो चुके हैं मगर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। वहीं पीड़िता को आए दिन ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा राजीनामा करने का दबाब डाला जा रहा है और राजीनामा न करने पर उसके छह साल के बच्चे सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Agra News: दरोगा ने विवेचना के नाम पर विधवा से ली रिश्वत पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर विवेचना अन्यत्र थाने में ट्रांसफर करने की की माँग

वहीं पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है पीड़िता का कहना है कि थाने के दरोगा द्वारा मुलजिम को पकड़ने के लिए दबिश के नाम पर दस हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।

वहीं पहले भी कोर्ट में बयान के नाम पर इन्हीं दरोगा ने दो हजार रुपये ले लिए थे और दोबारा रुपये देने से जब पीड़िता ने इनकार कर दिया तो दरोगा जी आग बबूला हो गए और कहने लगे कि मुझे कानून मत पढ़ाओ मैं अपने हिसाब से चलूंगा। तुम्हारे कहने से मैं किसी को गिरफ्तार नहीं करूंगा।

वहीं विधवा ने ससुरालियों से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ मुकदमे की विवेचना सर्किल के किसी अन्य थाने में ट्रांसफर करने की पुलिस कप्तान से माँग की है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: पवन पुत्र हनुमान के भक्तों ने बुढ़वा मंगल पर्व बड़ी धूम धाम और आस्था से मनाया।
Next: Bihar News  : नगर निकाय-सफाईकर्मियों की न्यायपूर्ण हड़ताल की मांगों को जनहित में तत्काल माने सरकार: माले

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d