Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News : 50% महिला भागीदारी से ही साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना : विजया रहाटकर
  • Breaking News

Agra News : 50% महिला भागीदारी से ही साकार होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना : विजया रहाटकर

जनवाद टाइम्स 19 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: The dream of self-reliant India will be realised only with 50% women participation: Vijaya Rahatkar

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

 

* राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने डावर फुटवियर यूनिट का किया दौरा
* “शक्ति संवाद – महिला कर्मियों की बात” कार्यक्रम के तहत महिला कर्मचारियों से की बातचीत

आगरा। “शक्ति संवाद – महिला कर्मियों की बात” कार्यक्रम के तहत बुधवार को डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में एक विशेष आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने फैक्ट्री का दौरा कर वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों से संवाद किया।Agra News: The dream of self-reliant India will be realised only with 50% women participation: Vijaya Rahatkar

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि फैशन और कपड़ा उद्योग के बाद जूता उद्योग देश का सबसे तेज़ी से बढ़ता क्षेत्र है, जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि भारत में प्रति व्यक्ति फुटवियर की खपत दो से तीन जोड़ी तक है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है और भविष्य में और ऊंचाइयों को छूएगा।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही योजनाओं जैसे जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, आयुष्मान भारत और तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं ड्रोन उड़ा रही हैं, “लखपति दीदी” बन रही हैं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, इसलिए उद्योगों में उनकी भागीदारी भी समान रूप से 50 प्रतिशत होनी चाहिए तभी विकसित और आत्मनिर्भर भारत का हमारा सपना पूरा होगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (DCFLI), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी 50% तक हो। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत में जूता उद्योग में 80-85% तक महिलाएं कार्यरत हैं, जबकि उत्तर भारत में यह आंकड़ा अभी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि जूता उद्योग में अधिकांश कार्य महिलाएं आसानी से कर सकती हैं और केवल 1-3 महीने की ट्रेनिंग ही पर्याप्त है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब नारी शक्ति को और अधिक मज़बूत किया जाए। इसके लिए आवश्यक है कि महिलाओं के कौशल विकास हेतु नियमित रूप से कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगदुप, संयुक्त सचिव बी. राधिका चक्रवर्ती, प्रधान निजी सचिव श्री रामावतार सिंह, त्रिशूली क्रिएशंस की श्रुति कौल और पल्लवी महाजन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Agra News: The dream of self-reliant India will be realised only with 50% women participation: Vijaya Rahatkar

धन्यवाद ज्ञापन एफमैक उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता एवं राजेश सहगल ने किया। अतिथियों का स्वागत डावर फुटवियर के प्रबंधक राजीव मिश्रा एवं शालिनी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं इन्क्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के ब्रजेश शर्मा, अजय शर्मा एवं डॉ. राम नरेश शर्मा ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News : प्रयागराज के मेजा में दिव्यांग छात्र/छात्राओं का प्रवेश प्रारम्भ
Next: Bihar News-बिहार के कलाकारों का ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण 

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d