Agra News: रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरी

संवाददाता सुशील चंद्रा
जैतपुर: चित्राहाट थाना क्षेत्र के सूरजनगर गांव में बीती रात रिटायर्ड दरोगा वीरेन्द्र सिंह के यहाँ चोरों ने हाथ साफ कर दिया।चोर घर और बक्से के ताले चटकाकर नगदी और जेबर चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुँची चित्राहाट पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई।पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया।
बता दें गुुुरुवार की रात वीरेन्द्र सिंह का परिवार घर में सोया हुआ था। रात्रि में जीने के रास्ते से घर में घुसे अज्ञात चोरों ने दरवाजे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोडकर सोने की 4 अंगूठी, कानों के झाले, मंगलसूत्र और करीब 10 हजार रूपये चोरी कर लिये। पास में ही सो रहे परिवार को शुक्रवार की सुबह जागने पर चोरी की वारदात का पता चला।
चोरी के बाद अस्त व्यस्त पड़ा सामान और टूटा पड़ा बक्सा
पीड़ित ने घटना की सूचना चित्राहाट पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच पडताल की। थानाध्यक्ष चित्राहाट महेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।घटनास्थल से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।