Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News : आरपीआई का संविधान सम्मान सम्मेलन 3 अगस्त को, खोई ज़मीन वापस लायेंगे : पवन भाई गुप्ता
  • Breaking News

Agra News : आरपीआई का संविधान सम्मान सम्मेलन 3 अगस्त को, खोई ज़मीन वापस लायेंगे : पवन भाई गुप्ता

जनवाद टाइम्स 2 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Agra News: RPI's Constitution Honor Conference on August 3, we will bring back the lost ground: Pawan Bhai Gupta

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को लगातार मज़बूती से आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में आगामी 3 अगस्त 2025 को आगरा में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आरपीआई का गठन परम श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने किया था।

Agra News: RPI's Constitution Honor Conference on August 3, we will bring back the lost ground: Pawan Bhai Gupta

गठन के बाद आरपीआई ने आगरा में विधानसभा चुनाव लड़ा और 4 सीटें जीतने में सफ़लता प्राप्त की। ये तब था जब कांग्रेस के अलावा जनता में किसी पार्टी का प्रभाव नहीं था। इसलिए आगरा में अपनी दशकों पुरानी ज़मीन को वापस लाना लक्ष्य है एवं संविधान सम्मान सम्मेलन के माध्यम से इस लक्ष्य की तरफ़ हम अग्रसर हैं।

ये बात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने आगरा के सेवन हिल्स टॉवर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

पवन भाई गुप्ता ने कहा कि संविधान सम्मान सम्मेलन के मुख्य अतिथि आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले होंगे। सम्मेलन का आयोजन सिविल लाइंस स्थित सूरसदन ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में विशेष रूप से आगरा मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। संविधान सम्मान सम्मेलन सामाजिक बदलाव, संगठनात्मक सशक्तिकरण और संविधान के मूल्यों की पुनर्स्थापना का एक सशक्त मंच होगा। संविधान सम्मान सम्मेलन संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने, सामाजिक न्याय के मुद्दों को धार देने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और आगामी चुनावों में मजबूती से उतरने की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी का लक्ष्य है कि समाज के वंचित, शोषित, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं अन्य कमजोर वर्गों की आवाज़ को एकजुट किया जाए और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा की जाए। आरपीआई पूरे प्रदेश में सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज बनकर उभरी है। पार्टी हर दलित, पिछड़े, पीड़ित, शोषित, वंचित एवं समाज के हाशिये पर पड़े हर वर्ग की आवाज़ को मंच दे रही है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने बताया कि आगरा को दलित आंदोलन की ऐतिहासिक भूमि माना जाता है। यह वही ज़मीन है, जहां आरपीआई के गठन के बाद चुनाव लड़ा गया था और पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब वही जनसहयोग और आंदोलन का जोश वापस लाने का समय है। संविधान सम्मान सम्मेलन एक सामाजिक क्रांति का आह्वान है। संविधान सम्मान सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का उद्घोष है। यह आरपीआई की विचारधारा, संगठनात्मक शक्ति और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण होगा। कार्यक्रम के माध्यम से हम आगरा मंडल में आरपीआई की जड़ें और मजबूत करेंगे।

पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई आगामी उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। यह दशकों बाद उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में आरपीआई की पुनर्प्रवेश की शुरुआत होगी, जो सामाजिक न्याय की एक नई लहर को जन्म देगी।

*इन 10 मुद्दों को लेकर आरपीआई मैदान में*

पत्रकार वार्ता के दौरान पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई उत्तर प्रदेश में 10 प्रमुख मुद्दों के साथ जनसामान्य को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है। ये सभी मुद्दे हर जनसामान्य के कल्याणकारी हैं और इन मुद्दों के ज़मीन पर लागू होने से आम जनता को सुविधा मिलेगी एवं हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। 10 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क चिकित्सा, निःशुल्क न्याय, सामाजिक न्याय,, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, श्रमिक कल्याण, बेरोजगारी हटाओ, पुलिसिया उत्पीड़न पर रोक लगे, भूमिहीनों को ज़मीन जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं।

आरपीआई ये मानती है कि समाज में समानता, बंधुत्व की भावना का विकास हो और हर वर्ग को भागीदारी मिले, न्याय मिले। अगर कहीं इसकी उपेक्षा हो रही है तो उसे सही करने की दिशा में प्रयास होने चाहिए।

*हर मंडल में संविधान सम्मान सम्मेलन कर रही है आरपीआई*

पवन भाई गुप्ता ने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के हर मंडल में संविधान सम्मान सम्मेलन कर रही है। अभी पिछले दिनों लखनऊ और प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन हो चुका है। अब 3 अगस्त को आगरा में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद कानपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।Agra News: RPI's Constitution Honor Conference on August 3, we will bring back the lost ground: Pawan Bhai Gupta

प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र पचौरी, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह चौहान, समाजसेवी अरूप वर्मा, आगरा महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार, आगरा जिलाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मुक्त विश्वविद्यालय में राजर्षि टंडन स्मृति व्याख्यानमाला में विद्वानों का जमावड़ा
Next: Bihar News-जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा प्रखंड कार्यालय हाजीपुर व नगर परिषद हाजीपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत दावा आपत्ति निष्पादन हेतु फीता काटकर विशेष कैंप का उद्घाटन किया गया

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d